×

Rajasthan News: राजस्थान के मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ा हनीट्रैप का मास्टरमाइंड

Rajasthan News: राजस्थान से एक कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister Ramlal Jat) रामलाल जाट को हनीट्रैप (honeytrap) में फंसाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 2 Feb 2022 2:07 PM GMT
Rajasthan News: Attempt to implicate Rajasthan minister Ramlal Jat in honeytrap, mastermind of honeytrap caught by police
X

राजस्थान: हनीट्रैप केस: Photo - Social Media

Rajasthan News: राजस्थान से एक कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) को हनीट्रैप (honeytrap) में फंसाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपी जोधपुर की एक महिला मॉडल के जरिए मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने की योजना बना रहे थे। इस षडयंत्र का भांडा तब फूटा जब रविवार को मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने एक होटल से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की।

पूछताछ के दौरान मॉडल ने पुलिस को सारी बातें बताईं। पुलिस के अनुसार, मॉडल गुनगुन उपाध्याय (Model Gungun Upadhyay) को उदयपुर की ब्यूटीशियन दीपाली ने मंत्री को सेक्स स्कैंडल (sex scandal) में उलझाने के लिए फंसाया था। इस मॉडल को रिपोर्टर बनाकर मंत्री के पास भेजने की साजिश रची गई थी। इससे परेशान होकर गुनगुन ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

मॉडल की हालत में सुधार

जोधपुर के होटल लॉर्डस के 7वीं मंजिल से कूदने वाली मॉडल गुनगुन उपाध्याय की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इतने ऊंचे स्थान से गिरने के बाद उसके शरीर से काफी खुन बह गया था, लिहाजा उपचार के दौरान खुन की काफी आवश्यकता पड़ी। शहर के लोग उसे बचाने के लिए आगे आए और अपना रक्त दान किया।

कैसे रची गई साजिश

बताया जाता है कि आऱोपी महिला दीपाली जो उदयपुर में एक ब्यूटीशियन है उसने पहले मॉडल को भरोसे में लिया। जोधपुर से उदयपुर बुलवाकर यहां 15 दिन शूट करवाए और बदले में अच्छा पेमेंट भी दिलवाया। फिर उसने मॉडल को अक्षत से मिलवाया जो खुद को एक पत्रकार बताता था। उदयपुर में शूट के बाद दोनों उन्हें भीलवाड़ा ले गए। यहां उसे सर्किट हॉउस के सामने एक होटल में रूकवाया। यहीं पर दोनों मिलकर मॉडल गुनगुन पर गलत काम के लिए दवाब बनाने लगे। मॉडल के इनकार करने के बाद दोनों ने उनका ब्लैकमेल किया। यहीं पर सर्किट हाउस में ठहरने वाले कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची गई। लेकिन इससे पहले कि आरोपी दीपाली और उसका साथी अक्षत अपने मकसद में कामयाब हो पाता, मॉडल भीलवाड़ा से निकल गई और उनकी योजना बेकार चली गई।

पुलिस के गिरफ्त में मास्टरमाइंड

जोधपुर के DCP भुवन भूषण यादव (Jodhpur DCP Bhuvan Bhushan Yadav) ने बताया कि पुलिस ने ब्यूटीशियन दीपाली औऱ साथी अक्षत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इनमे से एक आरोपी अक्षत शर्मा पर पहले भी हनीट्रैप के मामले दर्ज हो चुके हैं। वो लड़कियों को रिपोर्टर बनाने की आड़ में फंसाने का काम किया करता था। आरोपी के खिलाफ 2016 और 2019 में हनीट्रैप के मामले दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पुछताछ कर रही है। पुलिस को लगता है कि मामले की जांच में इस गैंग से जुड़े कई और कारनामे सामने आ सकते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story