Rajasthan Politics: सीएम गहलोत ने स्वीकार 3 मंत्रियों का इस्तीफा, आज शाम होगी मंत्रिमंडल की बैठक

Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 20 Nov 2021 6:36 AM GMT (Updated on: 20 Nov 2021 8:57 AM GMT)
Rajasthan Politics: सीएम गहलोत ने स्वीकार 3 मंत्रियों का इस्तीफा, आज शाम होगी मंत्रिमंडल की बैठक
X

राजस्थान के मंत्री (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra), हरीश चौधरी (Harish Chaudhary) और डॉ. रघु शर्मा (Dr. Raghu Sharma) का इस्तीफा राज्य के मुख्यमंंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने स्वीकार कर लिया है। दरअसल एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन करने के लिए इन तीनों मंत्रियों का इस्तीफा पहले ही तय माना जा रहा था। ऐसे में सीएम गहलोत ने भी इन सभी मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

बताते चलें कि गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के साथ साथ शिक्षा मंत्री (Education Minister) हैं। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बन गए हैं, जबकि स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को गुजरात का प्रदेश प्रभारी पद संभालने को दिया गया है। ऐसे में 'एक पद एक व्यक्ति' की परंपरा को देखते हुए इन सभी मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने की थी।

अशोक गहलोत (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आज शाम होगी मंत्रिमंडल की बैठक

इस इस्तीफे के बाद सीएम आज शाम को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 5 बजे होनी है। बताया जा रहा है कि आज शाम मुख्यमंत्री राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन (Ajay Maken) और अशोक गहलोत के बीच बैठक जारी है।

कल शाम तक हो सकता है मंत्रिमंडल का पुनर्गठन

बता दें कि अजय माकन (Ajay Maken) के शुक्रवार को जयपुर (Jaipur) पहुंचने के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि कल शाम 4 बजे तक अशोक गहलोत मंत्रिमंडल (Ashok Gehlot Mantrimandal) के पुनर्गठन की कवायद पूरी कर ली जाएगी। राज्य में अधिकतम 30 मंत्री हो सकते हैं और मौजूदा समय में मुख्यमंत्री समेत 21 मंत्री काम कर रहे हैं। यानी अभी 9 मंत्रियों का पद खाली है। साथ ही इन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद और भी पद खाली हो जाएंगे, ऐसे में पुनर्गठन जल्द किए जाने की तैयारी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story