Nagaur Road Accident: नागौर में ट्रक और क्रूजर के बीच जोरदार भिड़ंत, 11 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Nagaur Road Accident: राजस्थान नागौर में आज सुबह एक क्रूजर और ट्रक के टकरा जाने से 11 लोगों की मौत हो गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 31 Aug 2021 4:08 AM GMT (Updated on: 31 Aug 2021 4:48 AM GMT)
Road Accident
X

सड़क हादसा (फोटो- न्यूज ट्रैक)

Nagaur Road Accident: राजस्थान के नागौर में आज सुबह एक क्रूजर ट्रक से टकरा जाने से 11 लोगों की मौत (11 Dead) हो गई। 7 अन्य गंभीर रूप से घायल (7 People Seriously Injured) हो गए। घायलों को बीकानेर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे की जानकारी नागौर के एसएचओ ने दी है।

नागौर के श्री बालाजी पुलिस स्टेशन (Shri Balaji Police Station) के एसएचओ (SHO) ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया, " श्रीबालाजी के बाईपास के निकट हुए सड़ दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 अन्य लोगों घायल हुए हैं। घायलों को बिकानेर के नोखा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।"

कब हुआ यह हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना श्रीबालाजी के बाईपास के निकट आज सुबह करीब 7:45 बजे के आस-पास हुई है। बताया जा रहा है कि 17 लोगों की सवारी लेकर क्रूजर कहीं जा रही थी। इस दौरान क्रूजर और एक ट्रक के बीच जबर्दस्त टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर का पुर्जा-पुर्जा उड़ गया। वहीं 17 लोग क्रूजर में फंसे रहे। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर लोगों की चींख-पुकार मचने लगी। वहीं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। हालांकि ये हादसा कैसे हुआ, इसका पता अब तक नहीं लग पाया है।

वहीं हादसे की खबर पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को नोखा अस्पताल (Nokha Hospital) में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते ही तीन घायलों की और मौत हो गई। वही जानकारी मिली है कि अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है।

बता दें कि हादसे में मरने वाले मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना के कारण का पता लगा रही है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story