×

Rajasthan Teacher Recruitment 2023: शिक्षक के 9712 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू

Rajasthan Teacher Recruitment 2023: जो उम्मीदवार लेवल 1,2 सहायक शिक्षक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे राज्य भर्ती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 31 Jan 2023 12:43 PM GMT
Rajasthan Teacher Recruitment 2023
X

Rajasthan Teacher Recruitment 2023 (Social Media)

Rajasthan Teacher Recruitment 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार स्तर 1 और स्तर 2 सहायक शिक्षक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे राज्य भर्ती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in.के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31 जनवरी 2023 से शुरू होकार 1 मार्च 2023 तक चलेगी। शिक्षक भर्ती 2023 के तहत कुल 9712 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती सहायक शिक्षक लेवल 1 और लेवल 2 के विभिन्न पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

अहम तिथियां (Important Date)

आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि - 31 जनवरी 2023

एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लॉस्ट डेट- 1 मार्च 2023

वैकेंसी डिटेल

कुल पद – 9712

  • सहायक शिक्षक लेवल 1 (एनटीएसपी) – 6670 पद
  • सहायक शिक्षक लेवल 1 (टीएसपी) - 470 पद
  • सहायक शिक्षक लेवल 2 (गणित-टीएसपी) – 67 पद
  • सहायक शिक्षक लेवल 2 (अंग्रेजी-टीएसपी) – 67 पद
  • सहायक शिक्षक लेवल 2 (गणित-एनटीएसपी) – 1219 पद
  • सहायक शिक्षक लेवल 2 (अंग्रेजी-एनटीएसपी) – 1219 पद

Rajasthan Teacher Recruitment 2023 Direct Link

पात्रता मापदंड (Eligibility criteria)

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया राजस्थान शिक्षक भर्ती 2023 की डिटेल नोटिफिकेशन पढ़े

आवेदन शुल्क (Application fee)

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100/, राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹70/, SC/ST और PwD वर्ग के लिए ₹60/ का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा।

Rajasthan Teacher Recruitment 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • उम्मीदवार सबसे पहले राज्य भर्ती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध सहायक शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्वंय को रजिस्टर करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरे और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म कम्पलीट हो जाने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करे और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story