×

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले CM गहलोत का बड़ा फैसला- मालपुरा, सुजानगढ़, कुचामन सिटी होंगे नए जिले

Rajasthan Election 2023: राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में तीन नए जिले बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये ऐलान किया।

aman
Report aman
Published on: 6 Oct 2023 10:49 AM GMT (Updated on: 6 Oct 2023 11:04 AM GMT)
Rajasthan Election 2023
X

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Social Media)

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इलेक्शन कमीशन जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बड़ा निर्णय लिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान में 3 नए जिले बनाने की घोषणा की।

आपको बता दें, ये दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में नए जिले बनाने का ऐलान किया है। हालांकि, इस संबंध में सीएम गहलोत ने बताया कि ये जनता की मांग पर किया जा रहा है। एक उच्चस्तरीय कमेटी ने भी इसका सुझाव दिया है। नए तीन जिले होंगे- मालपुरा (Malpura), सुजानगढ़ (Sujangarh) और कुचामन सिटी (Kuchaman City)।

CM गहलोत- ये निर्णय जनता की मांग पर

विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में 3 नए जिले बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार (06 अक्टूबर) को ऐलान किया। सीएम ने बताया कि, 'ये निर्णय जनता की मांग पर लिया गया है।' नई घोषणा के साथ ही राजस्थान में जिलों की संख्या अब 53 हो गई है। इसे सीएम गहलोत के बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

अगस्त में ही किया था 19 जिलों का ऐलान

मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में 3 नए जिले और बनाए जाएंगे। पहला, मालपुरा, दूसरा सुजानगढ़ और तीसरा कुचामन सिटी है। अब राजस्थान में 53 जिले हो जाएंगे। आगे भी उच्च स्तरीय समिति (High Level Committee) की सिफारिशों के मुताबिक, सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।' आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसी साल अगस्त महीने में मुख्यमंत्री गहलोत ने 19 नए जिलों का ऐलान किया था।

हाल ही में बनाए गए थे 19 नए जिले

जानकारी के लिए बता दें, बीते अगस्त महीने में ही सीएम अशोक गहलोत की सरकार ने डीग (Deeg district), दूदू (Dudu), गंगापुर सिटी (Gangapur City), जयपुर, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली (बहरोड़), बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना (कुचामन), खैरथल (Khairthal), नीमकाथाना (Neemkathana), जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण (Jodhpur Rural), केकड़ी, शाहपुरा, फलौदी (Phalodi), सलूंबर, सांचोर जिले बनाए गए थे।

बीजेपी बोली-MLA's को खुश करने के लिए निर्णय

सीएम गहलोत के इस फैसले पर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमलावर है। पिछली बार नए जिले घोषित करने पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने गहलोत सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने साफ कहा था कि, 'राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बिना किसी तैयारी और बजट के जिले बनाए। कांग्रेस सरकार ने जनता को दरकिनार कर विधायकों को खुश करने के लिए जिले बनाए हैं।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story