×

Rajasthan politics : 15 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री होंगे शामिल, देखें लिस्ट

Rajasthan politics : राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए आज शाम 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 21 Nov 2021 1:29 AM GMT (Updated on: 21 Nov 2021 1:52 AM GMT)
Rajasthan politics : 15 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री होंगे शामिल, देखें लिस्ट
X

Rajasthan politics: राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही तनातनी के बीच कांग्रेस ने मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। इस बीच शनिवार को सभी मंत्रियों ने अपने पास से इस्तीफा दे दिया। अब खबर आ रही है कि राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए आज शाम 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें राज्यपाल कलराज मिश्र 15 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे इनमें 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री होंगे।

मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के लिए देर रात हुई बैठक

मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के लिए और नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सीएम गहलोत ने शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्रियों के इस्तीफे दिए जाने का प्रस्ताव रखा था , जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब जिन्हें मंत्रिमंडल में रखा जाना है, उनके इस्तीफे अस्वीकार कर दिए जाएंगे। बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस के निर्देश के बाद सीएम गहलोत ने शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और चिकित्सा मंत्री डा.रघु शर्मा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे। संगठन के कार्य के चलते तीनों मंत्रियों ने इस्तीफे दिए थे।

गहलोत सरकार में ये होंगे राजस्थान के नए मंत्रिमंडल

  • हेमाराम चौधरी
  • महेंद्रजीत सिंह मालवीय
  • रामलाल जाट
  • महेश जोशी
  • विश्वेंद्र सिंह
  • रमेश मीणा
  • ममता भूपेश
  • टीकाराम जूली
  • भजन लाल जाटव
  • गोविंद राम मेघवाल
  • शकुंतला रावत को नए कैबिनेट मंत्री के तौर पर जगह मिल सकती है।
  • इसके अलावा जाहिदा ,बृजेंद्र ओला , राजेन्द्र गुड़ा और मुरारी लाल मीणा राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

अशोक गहलोत गुट से संभावित ये रहे मंत्री

  • जाहिदा
  • रामलाल जाट
  • महेंद्रजीत सिंह मालवीय
  • शंकुतला रावत
  • गोविंद मेघवाल/मंजू मेघवाल
  • खिलाड़ी लाल बैरवा
  • महेश चौधरी

पायलट गुट के संभावित ये रहें मंत्री

  • हेमाराम चौधरी
  • बृजेंद्र ओला
  • रमेश मीणा
  • मुरारी मीणा
  • दीपेद्र सिंह शेखावत

बता दें कि सचिन पायलट के आधा दर्जन समर्थकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। इतना ही नहीं उन्हें खुद राजस्थान के बाहर पार्टी में बड़ी भूमिका दी जा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ गहलोत मंत्रिमंडल में BSP के कुछ पूर्व विधायक भी शामिल हो सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story