CM अशोक गहलोत की बिगड़ी तबीयत, SMS अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 27 Aug 2021 8:19 AM GMT (Updated on: 27 Aug 2021 8:21 AM GMT)
Cm gehlot hospitalized
X

सीएम गहलोत की बिगड़ी तबीयत (social media)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

सीएम गहलोत ने किया ट्वीट

सीएम ने कहा, 'कल से पोस्ट कोविड इफेक्ट की वजह से मेरी तबियत खराब है। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मेरे साथ है। अब मैं ठीक हूं।

नस में 90 फीसदी ब्लॉकेज

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी ने बताया की सीने में दर्द होने के कारण उनका एंजियोग्राफी कराया गया, जिसमें उनकी नस में 90 फीसदी ब्लॉकेज पाया गया। डॉक्टर के मुताबिक, ब्लॉकेज को दूर करने के लिए एंजियोप्लास्टी की जाएगी।

अशोक गहलोत आ चुके है, कोरोना की चपेट में

बता दें की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद से उनकी तबियत खराब चल रही थी। वहीं, डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने आराम की भी सलाह दी थी. साथ ही 29 अप्रैल 2021 को CM गहलोत कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इससे पहले 28 अप्रैल को उनकी पत्नी सुनिता गहलोत भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं।

सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आते ही पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, जानकारी मिलने के साथ ही उनसे मिलने वालों का अस्पताल में तांता लग गया। सीएम गहलोत को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचा था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story