×

RSMSSB Recruitment 2022-23: टीचर के 48 हजार पदों पर की जाएगी भर्ती, इस तिथि से करें अप्लाई

Rajasthan Teacher Direct Recruitment 2022: इस मेगा भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2022 से 19 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 15 Dec 2022 2:20 PM GMT
RSMSSB Recruitment 2022-23
X

RSMSSB Recruitment 2022-23 (Social Media)

Latest Jobs 2022-23: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSC या RSMSSB) ने प्राथमिक और माध्यमिक (level 1 और level 2) कक्षाओं के लिए शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस मेगा भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2022 से 19 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के तहत कुल 48 हजार पद भरें जाएंगे। घोषित कुल रिक्तियों में से 21,000 लेवल 1 (प्राथमिक) के लिए हैं और 27,000 पद स्तर 2 के लिए हैं।

हालांकि पदों की संख्या और अन्य जानकारी का उल्लेख करते हुए एक संक्षिप्त सूचना जारी की गई है। पात्रता मानदंड और अन्य विवरण के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी की जाएगी।

अहम तिथियां (Important Date)

आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि - 21 दिसंबर, 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 19 जनवरी, 2023

Rajasthan Recruitment 2022-23 के लिए वैकेंसी डिटेल

कुल पद – 48000 पद

  • लेवल 1: 21,000 पद
  • लेवल 2: 27,000 पद
  • अंग्रेजी: 8,782 पद
  • हिंदी: 3,176 पद
  • विज्ञान-गणित: 7,435 पद
  • सामाजिक अध्ययन: 4,712 पद
  • संस्कृत: 1,808 पद
  • उर्दू: 806 पद
  • सिंधी: 9 पद
  • पंजाबी: 272 पद

RSMSSB Teacher Recruitment 2022-23 के लिए शैक्षिक योग्यता

दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा के साथ स्नातक और आरईईटी परीक्षा में 60% अंक, या कम से कम 50% अंकों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक और दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा, या कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और प्रारंभिक शिक्षा में चार साल की स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए कृपया डिटेल नोटिफिकेशन पढ़े।

आयु सीमा (Age Limit)

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित हैं। हालांकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य और ओबीसी वर्गे के लिए 450 रूपए, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 350 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रूपए शुल्क निर्धारित हैं। जबकि आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए आयोग 300 रूपए शुल्क लेगा।

Rajasthan Teacher Direct Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • उम्मीदवार को सबसे पहले RSMSSB वेब पोर्टल पर जाना होगा।
  • होमपेज पर अप्लाई बटन खोले और फोरम में मांगी गई हर जानकारी को ध्यान से अपलोड करें।
  • फार्म को भरने के बाद "जमा करें" पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
  • फॉर्म को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करे और सेव करें।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story