×

Ram Navami 2022: जयपुर में निकलेगी श्रीराम शोभा यात्रा, जानिए क्या होगा खास

Jaipur News : राजस्थान के जयपुर में 2 साल बाद रामनवमी के मौके पर श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस शोभायात्रा में कई विशेष झांकियां शामिल होंगी।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 9 April 2022 4:46 AM GMT
Shree Ram
X

श्री राम (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Ram Navami 2022 : राजस्थान की राजधानी जयपुर में 2 साल बाद श्री राम जन्मोत्सव के तहत रामनवमी के मौके पर एक बड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा बहुत विशेष होगी जिसमें कई अलग-अलग तरह की झांकियां पेश की जाएंगी। शोभा यात्रा जयपुर की सूरजपोल अनाज मंडी के शुरू होकर अन्य रास्तों से होते हुए जयपुर की चांदपोल बाजार स्थित राम मंदिर तक जाएगी।

यह बातें रहेंगी शोभायात्रा में खास

2 साल बाद श्री राम जन्मोत्सव के तहत राम नवमी के मौके पर जयपुर में निकलने वाली शोभायात्रा बहुत खास रहेगी। इस शोभायात्रा में कई तरह की झांकियों को शामिल किया जाएगा। श्रीराम शोभायात्रा में सात रथ पर नौ अलग-अलग तरह की विशेष झांकियां निकलेंगी। इसके अलावा इस शोभायात्रा में कुल 35 झांकियां शामिल होंगी। वहीं शोभायात्रा में सजे धजे 8 घोड़े, 5 हाथी, और 8 ऊंट भी शामिल होंगे।

ये झांकियां होंगे शामिल

श्रीराम जन्मोत्सव के तहत जयपुर में निकलने वाली शोभा यात्रा में श्रीराम जन्म बधाई, चंद्र दर्शन, राम दरबार, श्री हनुमान जी द्वारा राम नाम संकीर्तन, अहिल्या उद्धार, गौरांग महाप्रभु, संजोग बिहारी जी और रंग महल की झांकियां शामिल रहेंगी।

शोभा यात्रा का रूट

राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा जयपुर के सूरजपोल अनाज मंडी से रवाना होगा। इस दौरान गोविंद देव जी मंदिर के महंत और त्रिवेणी धाम के रामरिछपाल दास आरती करके शोभायात्रा के रथों को रवाना करेंगे। जिसके बाद अलग-अलग जगहों पर रास्ते में श्रद्धालु और माननीयों द्वारा इस शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया जाएगा तथा अंत में यह शोभा यात्रा जयपुर के चंदोपोल बाजार स्थित श्री रामचंद्र के मंदिर पहुंचेगी।

इस शोभायात्रा का आयोजन श्री राम कृष्ण जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से किया गया है। पिछले 2 साल से कोरोना बीमारी के कारण इस शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया गया था मगर इस बार 10 अप्रैल को राम नवमी के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव किए शोभायात्रा जयपुर में निकाली जाएगी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story