×

Temple Razed in Alwar: अलवर में 300 साल पुराना मंदिर बुलडोजर से ढहाया, भाजपा ने लगाया 'बदले' का आरोप

Temple Razed in Alwar: राजस्थान भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा मंदिरों पर इस बुल्डोजर कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने अलवर में मंदिर गिराकर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई बुल्डोजर कार्यवाही का बदला लिया है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 22 April 2022 7:47 AM GMT (Updated on: 22 April 2022 10:16 AM GMT)
Rajasthan news
X

3 मंदिरों को बुल्डोजर से ढहाया  (फोटो: सोशल मीडिया )

Rajasthan Temples Demolition: राजस्थान स्थित अलवर जिले के राजगढ़ (Rajgarh) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक अलवर नगर पालिका ने बड़ी कर्यवाही करते हुए राजगढ़ स्थित तीन मंदिरों को बुलडोजर से ढहा (Three Temples Demolished) दिया है। मंदिरों और इस बुलडोजर कार्यवाही को लेकर भाजपा (BJP) नेताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए बुलडोजर से मंदिर गिराने की कार्यवाही को दिल्ली के जहांगीरपुरी में कथित अवैध निर्माण ध्वस्त करने का बदला लेना बताया गया है।

देश में कानून, संविधान और न्यायालय को ताख पर रखते हुए लगातार बुलडोजर कार्यवाही के कई मामले दिन-ब-दिन सामने आ रहे हैं। पहले उत्तर प्रदेश के कुछ सपा विधायकों के निर्माण पर बुल्डोजर, फिर मध्य प्रदेश के खरगोन में, उसके बाद दिल्ली के जहांगीरपुरी और अब राजस्थान के अलवर में बुलडोजर कार्यवाही इसके उदाहरण हैं। अलवर स्थित राजगढ़ में राजस्थान की प्रदेश सरकार द्वारा बुलडोजर से तीन मंदिर गिराने के मामले के मद्देनज़र यह ज्ञात हुआ है कि मंदिर की छत और खंभों को नष्ट करने के लिए जेसीबी लाया गया था, जिसके चलते मंदिर की मूर्तियों और मंदिर के अंदर स्थापित शिवलिंग को भी उखाड़कर नुकसान पहुंचाया गया है।

स्थानीय कांग्रेस विधायक का बयान

अलवर में घटित इस मामले के मद्देनज़र स्थानीय कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा का एक बयान सामने आया है जिसमें वह कहते सुनवाई दे रहे हैं कि अगर 34 स्थानीय पार्षदों को उनके पास लाया जाता तो कांग्रेस द्वारा इस नगरपालिका विध्वंस अभियान को रोका जा सकता था। विधायक के इस बयान के बाद मामला और भी संजीदा हो गया है।

भाजपा का आरोप

राजस्थान भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा मंदिरों पर इस बुल्डोजर कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने अलवर में मंदिर गिराकर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई बुल्डोजर कार्यवाही का बदला लिया है। बतौर भाजपा राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा गिराया गया यह मंदिर करीब 300 साल पुराना है और इसे ध्वस्त करना हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story