×

First Love Addiction: पहला प्यार क्यों नहीं भुलाया जाता, ये हैं मुख्य कारण

First Love Addiction: पहला प्यार आपको हर घटनाओं से परिचय करवाता है, जिसे आप भूल नहीं सकते।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 11 May 2022 4:22 AM GMT
Love
X

रिलेशनशिप (Social media)

First Love Addiction: पहले प्यार का अहसास बहुत ही ख़ास होता हैं। इसलिए क्योंकि यह ज़िन्दगी में पहली-पहली बार होता है। पहले प्यार का मीठा अहसास आगे चलकर भले ही कड़वा हो जाये लेकिन दिल और दिमाग से कभी भी इसकी स्मृति नहीं मिटती है। भले ही ज़िन्दगी में आप उस रिश्ते से कितने भी आगे निकल जाओ लेकिन उस प्यार की यादों को भूलना कभी भी आसान नहीं होता है। वैसे देखा जाएँ तो तो प्यार हमेशा खास होता है, लेकिन पहले प्यार के दौरान हुई छोटी से छोटी घटना भी आपको ऐसे याद रह जाती है जैसे कल की ही बात हो।

दरअसल, पहला प्यार आपको उन घटनाओं से परिचय करवाता है, जिसे आपने पहले कभी किया ही नहीं है। पहले प्यार के दौरान हुई चीजें अच्छी हो या बुरी, आश्चर्यजनक हो या स्वभाविक लेकिन आपको उस दौरान की हर बातें याद रहती हैं। यह सारी चीजें आपके जीवन का एक ऐसा हिस्सा हो जाती हैं जिससे आप छह कर भी बाहर नहीं निकल पाते हैं।


जब भी आप अपने पहले प्यार के बारे में सोचते हैं तो वो सारी चीजें आपको थोड़ा अजीब पर बहुत अच्छी लगती हैं। भले ही आप बुज़ुर्ग हो गए हो फिर भी अपने प्यार को याद करके आपका चेहरा सुर्ख और दिल में एक हलकी से गुदगुदी जरूर होती होगी। कहीं आपको ये तो नहीं लग रहा है कि इंसान का यादाश्त तेज होने के कारण उसे हर बात याद रह जाती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पहला प्यार याद रह जाने के कुछ मुख्य कारण होते हैं आइए जानते हैं प्यार को याद रखने वाले उन कारणों को :

पहला प्यार होता है अनोखा

हो सकता है जिस जिस व्यक्ति के साथ आपने अपने पहले प्यार का अनुभव किया था उन्होंने आपको जीवन में नई चुनौतियों को लेने और नई चीजों को आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया हो, जिसके कारण वो आपके यादों में बस गए हों। कुछ मामलों में, पहला प्यार भी आपके विभिन्न भौतिक प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है, जो आपके अंदर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं को लाने का कारण भी हो सकता है। बता दें कि जब भी आप पहली बार प्यार में पड़ते हैं तो आप उस प्यार के सामने अपने आप को कमजोर समझते हैं। अचानक आप खुद को ही भूल कर किसी और के बारे में ज्यादा परवाह करने लगते हैं। इतना ही नहीं जब आप प्यार के रोमांटिक अंदाज को अनुभव करते हैं तो आपके अंदर संभावना और उत्साह की नई दुनिया भी खुल जाती है। गौरतलब है कि प्यार के दौरान महसूस की गई चीजें आपके द्वारा पहले महसूस की गई किसी भी चीज के विपरीत होता है, शायद इसलिए इसका अनोखापन आपको हमेशा के लिए याद रह जाता है।


पहला प्यार दिलाता है जवानी की याद

जब भी आप पहले प्यार में डूबे होते हैं तो उस समय दुनिया की हर चीज आपको अच्छी और प्यारी लगने लगती है। कारण यह समय आपके जीवन का वह समय होता है जब आप पहली-पहली बार जवानी की दहलीज पर आकर खड़े होते हैं। इसलिए पहले प्यार की याद आपके युवावस्था की यादों को फिर से वापस ले आता है। अपनी जवानी का प्रतिनिधित्व करने के साथ पहला प्यार आपको उस समय की याद भी दिलाता है जब आपको ये दुनिया बिलकुल अलग लगती थीं। इतना ही नहीं उस समय आपको जीवन से जु़ड़ा हर कुछ नया और रोमांचक भी लगता है। पहला प्यार को याद करते हुए आप इतिहास की अच्छी यादों में चले जाते हैं और अपने आज को वहां ढूंढने लगते हैं।


पहली और आखरी बार ही होता है पहला प्यार

जीवन में किसी घटना का होना केवल एक ही बार होता है, जिसके कारण उस घटना की याद विशेष रुप से स्थान बना लेती है। ठीक इसी तरह आपका पहला प्यार भी हमेशा आपके साथ रहेगा, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह आपका लाइफ में पहला ब्यूटीफुल एक्सपीरियंस होता है। बता दें कि पहला प्यार हमेशा आपके जीवन के बाकी हिस्सों के लिए पहला ही होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की बाद में आपको किससे और कितना गहरा प्यार हो रहा है। गौरतलब है कि व्यक्ति अपने आज को देख कर अपने सुनहरे कल को जरूर याद करता है। इतना ही नहीं आप अपने जीवन में हुई उन गलतियों को भी याद करते हैं और उन गलतीयों को सुधारने में मदद करने वाले लोग की भी आपको याद आती है। अतीत की इन्हीं यादों में आपका पहला प्रेमी भी शामिल हो सकता है। दरअसल, आपका पहला प्रेमी आपकी प्रेरणा होता है, जिसके साथ आप ज़िन्दगी के कई अनदेखे पहलुओं से गुज़रते हुए आगे बढ़ जाते तो है लेकिन उसकी याद ताउम्र जीवन में एक ख़ास जगह बना लेती है।

पहले प्यार के अहसास का नहीं है कोई तोड़

यूँ दुनिया में लगभग हर चीजों का कुछ न कुछ विकल्प मौजूद होता है। लेकिन पहले प्यार के अहसास का कोई विकल्प नहीं होता। युवावस्था के दौरान, जीवन हमारे नियंत्रण में नियंत्रण नहीं होता है। अक्सर दिल के हाथों मज़बूर होकर पहला प्यार भी हो ही जाता है। बता दें कि छोटी उम्र में हम परिवार की गतिविधियों में बंधे होने के कारण परिवार के द्वारा लिए गए निर्णयों के आधार पर ही हमें जीवन जीना होता है। लेकिन प्यार में हम अपने से निर्णय लेते हैं।

पहली बार मिली स्वछंदता और खूबसूरत अहसास प्यार में हमें किसी भी चीज की अपेक्षा नहीं होती क्योंकि यह बेहद ईमानदारी से विकसित होता है। लेकिन पहले प्यार के बाद हम किसी भी बाद के रिश्ते में अपनी वो नासमझी को मिस करते हैं। इसलिए जब भी हम अपने अतीत के बारे में सोचते हैं तो हमें बरबस अपने पहले प्यार की याद जरूर आ जाती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story