×

Relationship: एक दूसरे से नहीं रहा पहले जैसा प्यार, फिर भी नहीं खत्म कर पाते रिश्ता, जानें क्यों

Relationship : जब दो लोग रिलेशनशिप में आते हैं ये दोनों के लिए आसान नहीं होता एक दूसरे को पूरी तरह समझ पाना। जिसके चलते कभी ना कभी मनमुटाव पैदा हो जाते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 4 July 2021 8:22 AM GMT
relationship breakup
X

रिलेशनशिप से परेशान (फोटो: सोशल मीडिया )

Relationship: ज्यादातर लोग कभी ना कभी रिलेशनशिप में ज़रूर आए होंगे। कुछ इस रिश्ते में आगे बढ़ गए तो कुछ का प्यार कम होते होते रिश्ता ही खत्म हो गया। वही कुछ ऐसे भी होंगे जिनका प्यार वक़्त के साथ ख़त्म हो गया लेकिन वो अलग होने के बारे में नहीं सोच पा रहे। पार्टनर्स से प्यार होने के बावजूद कुछ परिस्थिति ऐसी हो जाती हैं जिसके चलते दोनों में दूरियां आ जाती है जो कभी नहीं सुलझ पाती हैं।

जब दो लोग रिलेशनशिप में आते हैं ये दोनों के लिए आसान नहीं होता एक दूसरे को पूरी तरह समझ पाना। जिसके चलते कभी ना कभी मनमुटाव पैदा हो जाते हैं। हालांकि इसे समय रहते ठीक कर लेना ही समझदारी है। लेकिन किसी रिश्ते में एक बार कड़वाहट आना शुरू होता है तो फिर वो बढ़ता ही जाता है। इसके बावजूद कपल्स अपने रिश्ते को खत्म करने के बारे में नहीं सोचते हैं। लेकिन ऐसे रिश्ते में साथ रहना भी ठीक नहीं जिस रिश्ते में एक साथ रहने में घुटन महसूस होता हो, जिसमें दोनों ही खुश ना हो।

शादीशुदा जिंदगी में अगर रिश्ते कमजोर पड़ने लगते हैं , एक दूसरे के साथ रहना सज़ा लगने लगता है, लेकिन फिर भी पति-पत्नी इस बारे में किसी तीसरे से बात करने में बचते हैं। ऐसा करना ठीक भी है क्योंकि ऐसे में आप अपने रिश्ते को लेकर किसी को बात करने का मौका नहीं देने देते। आप को ऐसे में अपने मन की बात सुननी चाहिए

पति पत्नी को समाज का डर

अगर आप दिखावे के लिए पार्टनर के साथ रह रहे हैं, तो यह न सिर्फ आपके लिए डिप्रेशन का कारण बन सकता है, बल्कि आपकी आने वाली जिंदगी को भी पूरी तरह से प्रभावित करता है।

समझौता का नाम

पति पत्नी के बीच अक्सर छोटी मोटी बहस हो ही जाती है। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि कपल उस हद तक समझौता करने की कोशिश करने लगते हैं जिससे मेंटल तनाव बनने लगता है। ऐसा रिश्ता जो कभी नहीं ठीक हो सकता उसे भी आप समझौता नाम देकर उसे चलाने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे में आप दोनों पार्टनर्स को समझने की ज़रूरत हैं की एक रिश्ते को दोनों लोग चलते हैं। जिसे प्यार से आगे बढ़ाना चाहिए। लेकिन अगर प्यार नहीं है तो उसे खीचने का कोई फायदा नहीं।

बढ़ती उम्र में रिश्ते को लेकर ऐसी सोच

कभी ऐसा भी दौर था जब शादी करने के बाद पति पत्नी को रिश्ते को चलाना ही पड़ता था। हालांकि बदलते वक़्त के साथ लोगों की सोक भी बदल रही हैं। लेकिन अभी भी 40 पार कर चुके कपल अपने खराब रिलेशनशिप को अपनाने में कतराते हैं। लोग क्या कहेंगे? इस उम्र में दूसरा पार्टनर कहा मिलेगा? अगर आप इस उम्र में अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं हैं तो इस बारे में आपको दो बार सोचने चाहिए।

बच्चों का भविष्य

भारत में पति पत्नी इस लिए भी अपने रिश्ते के बारे में दूसरी बार सोचने से डरते हैं क्योंकि इससे उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। उनके खातिर चुप रह जाते हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story