×

Ranbir-Alia wedding: रणबीर-आलिया ने साबित किया, प्यार कमज़ोरी नहीं बल्कि है सबसे बड़ी ताकत

Ranbir-Alia: चुलबुली आलिया भट्ट और डैशिंग रणबीर की जोड़ी हर किसी की फेवरेट है। दोनों ने ही अपनी करियर की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की थी।

Preeti Mishra
Published on: 7 April 2022 3:07 PM GMT
Ranbir-Alia wedding: रणबीर-आलिया ने साबित किया, प्यार कमज़ोरी नहीं बल्कि है सबसे बड़ी ताकत
X

Ranbir-Alia Wedding: एक लड़का और लड़की के बीच आकर्षण होना एक सामान्य प्रक्रिया है। किशोरावस्था (Adolescence) के शुरुआत में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसने दूसरे लिंग के प्रति खुद को आकर्षित महसूस ना किया हो। ये उम्र का दौर ही कुछ ऐसा है, जहाँ एक तरफ बचपन (Childhood) का साथ छूट रहा होता है तो वहीं दूसरी ओर जवानी की दहलीज़ खड़ी मिलती है। दिल में नयी उमंगें और जोश का जूनून ही कब दिल को दूसरे के लिए धड़कने के लिए मज़बूर कर देता है, खुद को पता भी नहीं चलता है।

लेकिन यही उम्र बेहद सावधानी वाली होती होती है। क्योंकि इस दौरान हुए मानसिक विकास (mental development) ही आपके करियर का धरातल बनती है। इसलिए तो किशोरावस्था से लेकर जवानी के सफर को एक चिकनी सड़क के उदाहरण से जोड़ा गया है। जहाँ की गई एक गलती असफलता के खाई में गिरा देती है।

जो रास्ता भटकाए वो प्यार नहीं आकर्षण

प्यार करना या किसी के प्रति प्यार का अहसास रखना ये गलत तब हो जाता है जब हम अपने करियर के लक्ष्य से भटक जाते हैं। वो कहते हैं ना की प्यार असली वही होता है जो आपको मंज़िल तक पहुचायें। जो रास्ता भटकाए वो प्यार नहीं सिर्फ आकर्षण होता है। जो क्षणिक छलावा है। इसका ज्वलंत उदाहरण आप आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसी हॉट जोड़ी के लव स्टोरी में भी देख सकते हैं।

चुलबुली आलिया भट्ट और डैशिंग रणबीर की जोड़ी हर किसी की फेवरेट है। दोनों ने ही अपनी करियर की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की थी। महेश भट्ट की सुपुत्री आलिया हमेशा अपने काम को लेकर काफी डेडिकेटेड मानी जाती हैं। रणबीर वैसे तो काफी उम्दा एक्टर हैं लेकिन अपनी कुछ आदतों की वजह से इंडस्ट्री में उनकी वो जगह बनने में काफी लेट हुआ जो वो बहुत पहले आसानी से बना सकते थे।

सांवरिया मूवी से करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले रणबीर के अफेयर्स के चर्चे हमेशा सुनने को मिले। यह सिलसिला 2019 में 64th film fare award में आकर थमा जब आलिया ने राज़ी मूवी के लिए मिले बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड के साथ मंच से ही रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर कर दिया। ज्ञात हो कि उसी साल रणबीर कपूर को भी संजू मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था।

आलिया-रणबीर: Photo - Social Media

आलिया-रणबीर का प्यार

आलिया द्वारा अपने रिलेशनशिप पर मोहर लगाना और रणबीर की चुप्पी ने उनके रिलेशनशिप को और पुख्ता कर दिया। ख़ुशी की बात यह है कि 2022 में भी इन दोनों की लव स्टोरी को लेकर आज भी लोगों में वही सॉफ्ट फीलिंग हैं। सुनने में आ रहा है कि ब्रम्हास्त्र मूवी के रिलीज़ होते ही दोनों शादी के पवित्र बंधन में बढ़ने को तैयार हैं। अप्रैल में शादी की खबर पर हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

करियर की ऊंचाई पर दोनों का साथ आम लोगों के लिए एक बड़ा सबक है। की कैसे इनदोनों ने अपने रिलेशनशिप में रहते हुए एक -दूसरे के परिवार के प्रति और सबसे बड़ी बात अपने करियर के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी कम नहीं होने दी। बल्कि एक -दूसरे को प्यार के साथ सपोर्ट कर समाज में एक ऐसा मुकाम हासिल किया जिसे हर कोई सराहता और प्यार करता है। इसलिए प्यार को कमज़ोरी नहीं बल्कि अपनी ताकत बनाइये। फिर देखिये ज़िन्दगी कितनी खूबसूरत है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story