×

Relationship Tips: नहीं होगा कभी पार्टनर्स में झगड़ा, भूलकर भी न पूछें गर्लफ्रेंड से ऐसे सवाल

Relationship Tips: कई बार आप जाने अनजाने ऐसी बातें अपनी गर्लफ्रेंड से पूछ लेते हैं जो आपको नहीं पूछनी चाहिए। आइए जानते है ऐसी कौन सी बात आपको अपनी गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछनी चाहिए।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 13 July 2021 11:06 AM GMT
relationship between couples
X

कपल के बीच झगड़ा (फोटो : सोशल मीडिया )

Relationship Tips: जब रिश्ता नया होता है तो लड़का-लड़की अपने रिश्ते को ज्यादा से ज्यादा वक़्त देना चाहते हैं। उन्हें समझना चाहते हैं। एक दूसरे का बहुत ख्याल भी रखते हैं। एक दूसरे की बातें समझते हैं। लेकिन वो रिश्ता ही क्या जिसमें नोकझोंक ना हो।

जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे रिश्ते में छोटी मोटी खटपट होने लगती है। ऐसे में कोई अपने रिश्ते को संभाल लेता है तो कई अपने रिश्तों को और उल्जा बैठते हैं। कई बार आप जाने अनजाने ऐसी बातें अपनी गर्लफ्रेंड से पूछ लेते हैं जो आपको नहीं पूछनी चाहिए। आइए जानते है ऐसी कौन सी बात आपको अपनी गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछनी चाहिए। इससे आप दोनों में दूरियां आ सकती है।

एक्स के बारे में

सब अपने तरीके से जीने के हकदार हैं । लगभाग हर कोई रिलेशनशिप में है और कई लोग पहले भी किसी रिलेशनशिप में रहे होंगे। लेकिन ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड से उसके एक्स के बारे में कभी ना पूछे। हो सकता है आपकी गर्लफ्रेंड को पहले रिश्ते में धोखा मिला हो। या कुछ ऐसा जिसके कारण पहला रिश्ता टूटा हो। ऐसे में आपको पुरानी बातों को दोबारा खोलना नहीं चाहिए और अपने नए रिश्ते के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

पैसों पर सवाल

गर्लफ्रेंड से उसकी सैलरी, पॉकेट मनी, बैंक में कितने पैसे हैं? ऐसे सवाल कभी ना पूछे । उन्हें ऐसा लग सकता है कि आप उनके पैसों पर नजर रख रहे हैं। ऐसा करने से आपके रिश्ते पर इसका असर पड़ सकता है।

दोस्तों के बारे में जानकारी

सभी के दोस्त होते है फिर चाहे वो लड़की हो या लड़का। अपने पार्टनर से कभी उनके दोस्तों के बारे में ना पूछे। अगर आप ऐसा करेंगे तो उससे दोनों के बीच में शक पैदा हो सकता है।

सोशल मीडिया का पासवर्ड

एक अच्छे रिलेशनशिप का मतलब है एक दूसरे पर पूरी तरह से भरोसा करना। इसके साथ- साथ सभी को अपनी प्राइवेसी भी चाहिए होती है। अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल का पासवर्ड या सोशल मीडिया के पासवर्ड मागने से उन्हें लग सकता है कि आप उनपर शक कर रहे हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story