×

ब्रेकअप अब नहीं देगा टेंशन, जानिए इससे बाहर निकलने के आसान TIPS

सान चाहे किसी भी क्षेत्र का हो,एक चीज जो सबके  साथ कॉमन रहती वो है प्यार, जो उसकी कामयाबी में चार चांद लगाती है। प्यार करना प्यार में पडना खुश रहने के लिए उतना ही जरूरी है जितना जीने के लिए हवा। ये प्यार कभी भी किसी से कही भी हो सकता है।

suman
Published on: 31 May 2020 5:32 PM GMT
ब्रेकअप अब नहीं देगा टेंशन, जानिए इससे बाहर निकलने के आसान TIPS
X

जयपुर: इंसान चाहे किसी भी क्षेत्र का हो,एक चीज जो सबके साथ कॉमन रहती वो है प्यार, जो उसकी कामयाबी में चार चांद लगाती है। प्यार करना प्यार में पडना खुश रहने के लिए उतना ही जरूरी है जितना जीने के लिए हवा। ये प्यार कभी भी किसी से कही भी हो सकता है। लेकिन कभी कभी हम इसी प्यार की वजह से दुखी होते है। जिसे हम चाहते हैं वो कुछ वक्त के बाद हमें छोड़ देता है। इस समय में हर कोई एक लिमिट में बंधा होता है। अगर उसके साथ कुछ हो जाता है तो सोचता है कि बस इसके आगे कोई जिंदगी ही नहीं है। शायद जीना ही बेकार है। उसके सामने से बहुत ही खूबसूरत पल निकल जाते है और उनको वह एंजॉय नहीं कर पाता है। कई लोग ऐसे होते है कि ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चले जाते है या फिर दुनिया के हर इंसान से एक दूरी बना लेते हैं। ब्रेकअप करना कभी भी आसान नहीं रहा है, लेकिन न ही किसी ऐसे इंसान के साथ में रहना आसान होगा, जिससे अब प्यार ही नहीं करते। इन आसान तरीकों से ब्रेकअप कर बुरी परिस्थितियों से गुजर सकते हैं।

यह पढ़ें...गर्मियों में रोज पीजिए पुदीना छाछ, इसे बनाना बेहद आसान ..

*अपने पार्टनर के साथ ब्रेकअप करने से पहले इस बात को सुनिश्चित करें कि वास्तव में इस रिश्ते को खत्म करना चाहती हैं। ब्रेकअप एक ऐसी चीज है जिसे करने से पहले इसके बारे में सोचने में ज्यादा समय लगाते हैं। अगर आप कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर परेशान हैं और इसके बारे में बहुत चिंतित तो पहले अरने पार्टनर से बात कर लें।

*यदि ब्रेकअप का मन बना लिया है तो जरूरी है कि उसके लिए भूमिका तैयार की जाए। आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर के साथ सार्वजनिक जगहों पर जानें से बचें। आप उसके साथ कहीं भी जाने के लिए बहाना बना सकते हैं।

*अगर पार्टनर से ब्रेकअप करने की सोचे है तो इसके लिए सबसे पहले यह जानना बहुत जरुरी है की ब्रेकअप का कारण क्या है ? और आप ब्रेकअप क्यों करना चाहते है इसीलिए यह जाने और अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को ब्रेकअप का कारण बताये ।

यह पढ़ें...इस डीएम ने श्रमिकों के लिए किया कुछ ऐसा, हर जगह हो रही है चर्चा

*ब्रेकअप करने के सबसे सिंपल तरीके कि आप अब रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकते। ये बात आप आपस में मिलकर भी तय कर सकते हैं और बिना एक-दूसरे को नाराज किए अलग हो सकते हैं।

*कई बार ब्रेकअप हो जाने के बाद लगता है कि जो भी उनके रिलेशन के बारें में जानता है वो उनके ऊपर सहानुभुति दिखाएं। उसके पार्टनर को बुरा भला कहें। इससे सुकुन मिलेगा। अगर यह सोच है तो इसे बदल दें हो सकता है कि सहानुभुति के चक्कर में मजाक का पात्र बन जाएं।

*वीकेंड के दिनों में अपने पुराने दोस्त या फिर किसी जगह घूमने चले जाएं। इससे अच्छा फील होगा।एक ऐसी लिस्ट तैयार करें। जिसमें अपनी पसंद नापसंद की हर एक चीज लिखे। उसके बाद इसे ही करना शुरु करें। कुछ ही दिनों में इन चीजों में मजा आने लगेगा और ब्रेकअप से आसानी से उबर आएंगे।खुद को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करें। अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है तो काउसलिंग की मदद लें।

suman

suman

Next Story