×

क्या है शुगर रिलेशनशिप: लड़कियों को आ रहा पसंद, इन देशों में हैं जबरदस्त ट्रेंड

बता दें कि यह रिलेशन शादी में नहीं बदलता है और लड़कियां अपनी मर्जी से कहीं भी शादी के लिए स्वतंत्र होती हैं।इसमें इंटिमेसी की एक लिमिट होती है।

suman
Published on: 25 Jan 2021 5:49 AM GMT
क्या है शुगर रिलेशनशिप: लड़कियों को आ रहा पसंद, इन देशों में हैं जबरदस्त ट्रेंड
X
हालांकि पश्चिमी सभ्यता में भी कई देशों में बड़ा तबका इसे डर्टी रिलेशन मानता है।

लखनऊ: आज के दौर में रिलेशनशिप को लेकर लोग बहुत बिंदास हो गए है। अब बदलते दौर के साथ देश –विदेश की सभ्यताओं में भी काफी बदलाव देखने को मिलने लगा हैं । एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में खूबसूरत लड़कियों के बीच अब रिश्तों का एक नया ट्रेंड रिलेशनशिप देखने को मिल रहा है। कम उम्र की लड़कियां शुगर रिलेशनशिप की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

शुगर रिलेशनशिप

पश्चिमी देशों में जिन लड़कियों के लिए कॉलेज की फीस के साथ बड़े शहर में रहने का खर्च उठाना पाना मुमकिन नहीं होता है, कई बार वे शुगर रिलेशनशिप का रास्ता चुनती हैं। शुगर रिलेशनशिप नामक नए ट्रेंड में उन्‍हें सिर्फ 2 साल में 60 लाख रुपये मिल जाते हैं। इस रकम से न सिर्फ उनकी पढ़ाई पूरी हो जाती है, बल्कि ऐशो-आराम की जिंदगी भी मिलती है।

क्या है शुगर रिलेशनशिप या डर्टी रिलेशन

अमेरिका में अमीरों की लाइफ का एक बड़ा सच और एक नई सभ्यता है शुगर रिलेशनशिप। कुछ देशों में ऐसे रिश्‍ते चलन में हैं। यह एक ऐसी सभ्यता है, जिसमें अधिक उम्र के पुरुष इंटिमेसी के बदले कम उम्र की लड़कियों को बड़ी रकम चुकाते हैं। हालांकि, इसे किसी भी ऐंगल से प्रॉस्टिट्यूशन नहीं माना जाता है। हालांकि पश्चिमी सभ्यता में भी कई देशों में बड़ा तबका इसे डर्टी रिलेशन मानता है।

relation

यह पढ़ें...गणतंत्र दिवस परेड में DRDO की दो झांकियां, इस खास मिसाइलों की दिखेगी झलक

शुगर बेबी और शुगर डैडी

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में लाखों लोग ऐसे रिलेशनशिप में रहते है।हइनमें शामिल लड़कियों को शुगर बेबी कहते हैं और पुरुषों को शुगर डैडी।

मिलती है ऐशोआराम की जिंदगी

कई लड़कियों ने शुगर रिलेशनशिप की तरफ कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए वे अरबपतियों से डील करती हैं। इस काम में मदद के लिए कई वेबसाइट हैं। खास बात है कि आज-कल वहां इसका ट्रेंड चल निकला है, जिसमें पढ़ाई से लेकर ऐशो-आराम से रहने तक के लिए खूबसूरत लड़कियां अरबपतियों से स्पेशल डील कर रही हैं ।

यह पढ़ें...222 साल पहले हुई थी इस मंदिर की स्थापना, निसंतान दंपत्ति की पूरी होती है मनोकामना

relation

उम्र सीमा

शुगर रिलेशनशिप में ज्यादातर लड़कियां 25 से 30 साल की होती हैं। वहीं, पुरुषों की एज 45-50 साल से अधिक होती है। ऐसी लड़कियां अधिक उम्र के अमीर पुरुषों के साथ इंटिमेसी रखने के लिए एक खास डील करती हैं। इसके बदले अमीर पुरुष उन्हें खासी रकम चुकाते हैं। इसमें इंटिमेसी की एक लिमिट होती है।

शादी का बंधन नहीं

विदेशों में खुली विचारधारा वाली लड़कियां अमीरों के साथ ऐसे रिलेशन में रहने को बुरा भी नहीं मानती हैं। बता दें कि यह रिलेशन शादी में नहीं बदलता है और लड़कियां अपनी मर्जी से कहीं भी शादी के लिए स्वतंत्र होती हैं।

suman

suman

Next Story