×

UP Nikay Chunav Voting 2023: जज्बे को सलाम! 90 साल की उम्र में वृद्धा पहुंचीं वोट देने

Up Nikay Chunav Voting: 90 साल की महिला चंपा को देखकर समझ में आता है कि मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए उनका किस्सा किसी रोड मॉडल से कम नहीं।

Neena Jain
Published on: 4 May 2023 2:52 PM GMT
UP Nikay Chunav Voting 2023: जज्बे को सलाम! 90 साल की उम्र में वृद्धा पहुंचीं वोट देने
X
Up Nikay Chunav Voting

Saharanpur News: लोकतंत्र के पर्व चुनाव में लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। पॉश इलाकों में बहुत से ऐसे लोगों को भी देखा जाता है, जो अपने कंर्फ्ट को छोड़कर मतदान करने जाते ही नहीं हैं। ऐसे लोगों के लिए नजीर पेश करती एक महिला मतदान केंद्र पर दिखी। जो 90 बरस की उम्र में भी खुद चलकर वोट देने आई। उसने दूसरों से भी मतदान जरूर करने की अपील की।

आजादी के बाद से लगातार डाल रहीं वोट

90 साल की महिला चंपा को देखकर समझ में आता है कि मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए उनका किस्सा किसी रोड मॉडल से कम नहीं। जागरूक मतदाता जहां पहले मतदान, फिर जलपान करते हैं, वहीं बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो इसे महज छुट्टी मानकर वोट डालने जाते ही नहीं। जिसका असर मतदान के प्रतिशत में दिखाई भी देता है। बात चंपा की करें, तो उन्होंने बताया कि वो देश की आजादी के दौर में पाकिस्तान से माइग्रेट होकर भारत आई थीं। आजादी के बाद से ही वो लगातार वोट डाल रही हैं। वह कहती हैं कि देश की तरक्की के लिए मतदान जरूरी है। उनका बेटा वीरेंद्र भारती है, जो सरकारी सेवा से रिटायर हो चुका है और अपनी माता को लेकर वोट डालने आता है।

चंपा का कहना है कि सारे काम बाद में पहले मतदान करना चाहिए। उनके पुत्र वीरेंद्र भारती का कहना है कि 90 साल की उम्र में भी उनकी माताजी राजनीतिक व सामाजिक सभी कार्यों में रुचि लेती हैं। मतदान की पहले की शाम से ही यह कहने लगती हैं कि उन्हें वोट डालने जरूर जाना है। उनका अपने देश की हो या नगर की सरकार यानी निकाय चुनाव, अपने जनप्रतिनिधियों को निर्वाचित करने में माताजी का पूरा इंटरेस्ट रहता है। इतना ही नहीं, जिस दिन चुनाव नतीजों का ऐलान होता है, माताजी समाचार माध्यमों पर टकटकी लगाकर पूरे नतीजों को देखती हैं। जो समझ नहीं आता, दूसरों से पूछकर चुनावी नतीजों को समझती हैं।

Neena Jain

Neena Jain

Next Story