×

अर्जुन के बर्थडे पर सितारों का जमावड़ा, क्या बहन जाह्नवी ने किया सेलिब्रेट

suman
Published on: 27 Jun 2018 6:42 AM GMT
अर्जुन के बर्थडे पर सितारों का जमावड़ा, क्या बहन जाह्नवी ने किया सेलिब्रेट
X

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 33 साल के हो गए हैं।अर्जुन ने अपने बर्थडे पर मुंबई में एक धमाकेदार पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से उनके कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। पार्टी में जाह्नवी कपूर, अंशुला, बादशाह हर्षवर्धन कपूर भी पहुंचे। पार्टी में वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पहुंचे। पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

भाई के जन्मदिन पर जाह्नवी ब्लू शर्ट और जींस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं।वहीं अंशुला ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। सबने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। रैपर बादशाह भी इस पार्टी में पहुंचे। उन्होंंने अर्जुन के घर के बाहर मौजूद फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'नमस्ते लंदन' की शूटिंग जारी है। इसके अलावा उनके हाथ में दो और प्रोजेक्ट संदीप और पिंकी फरार, पानीपत हैं।

suman

suman

Next Story