×

OMG! मच्छरदानी में मिला मगरमच्छ, फिर जो हुआ वो....

Charu Khare
Published on: 8 July 2018 7:46 AM GMT
OMG! मच्छरदानी में मिला मगरमच्छ, फिर जो हुआ वो....
X

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में खेत में मगरमच्छ मिलने से गांव वालों मे दहशत का माहौल बन गया। मगरमच्छ एक खेत में मच्छरदानी से लिपटा पड़ा था। आंशका जताई जा रही है कि मगरमच्छ को पकड़कर ले जाया जा रहा होगा। जिसके बाद मगरमच्छ को खेत मे छोड़कर फरार हो गये। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन दरोगा का कहना है कि मगरमच्छ जिंदा है उसको नदी में छोड़ा जाएगा।

यह है पूरा मामला

दरअसल, थाना सिंधौली के दौलतपुर गांव मे रविवार की सुबह ग्रामिणों ने खेत में एक मगरमच्छ को पड़ा देखा। ग्रामिणों ने जब पास जाकर देखा तो मगरमच्छ जिंदा था और मगरमच्छ एक मच्छरदानी से लिपटा हुआ था। ये देखकर गांव मे दहशत फैल गई।

ग्रामिणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को मच्छरदानी से निकाला और उसको नदी मे छुड़वा दिया। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ का शिकार कर उसको ले जाया जा रहा होगा। लेकिन शिकारी उसको नही ले जाए। जिसके बाद खेत मे ही मगरमच्छ को छोड़कर शिकारी फरार हो गए। वन विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

वन दरोग मनोज कुमार का कहना है कि ग्रामिणों की सूचना पर गांव पहुचे थे जहां एक मगरमच्छ मच्छरदानी से लिपटा था। फिलहाल उसको नदी में छुड़वा दिया है।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story