×

एक-दूजे के हो गए शोएब-दीपिका, हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवीज से की शादी

suman
Published on: 23 Feb 2018 6:14 AM GMT
एक-दूजे के हो गए शोएब-दीपिका, हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवीज से की शादी
X

मुंबई: 'ससुराल सिमर का' में सिमर का निभाने वाली एक्ट्रैस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने मुस्लिम रीति रिवाजों से शादी कर ली हैं। दीपिका का ब्राइडल लुक भी सामने आ गया है। एक ओर जहां दीपिका सजी नजर आ रही हैं तो वहीं शोएब दूल्हे के लिबास में काफी जच रहे हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वह दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में दीपिका गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए हैं तो वहीं ट्रेडिशनल पाशा और खूब सारे गहनें उन पर काफी सूट कर रहे हैं। दीपिका के लहंगे पर सिल्वर धागे से कारीगरी की गई है तो वहीं पाशा में हरे रंग के नग उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। कोई उन्हें कलीरें पहना रहा है तो कोई पैरों में पायल।

दीपिका और शोएब की शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग है लेकिन औरों से थोड़ी अलग जरूर है। शादी की सभी रस्में शोएब के भोपाल स्थित घर से हुई हैं और शादी लखनऊ में इसके बाद रिसेप्शन 26 फरवरी को मुंबई में होगा। दोनों के घरवाले लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। शादी हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाज से होगी। शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हो रही है।

suman

suman

Next Story