×

तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू, सजाया गया पटौदी हाउस

suman
Published on: 18 Dec 2017 2:25 PM GMT
तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू, सजाया गया पटौदी हाउस
X

मुंबई: करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान इस महीने के 20 तारीख को पूरे एक साल के हो जाएंगे। उनके इस ख़ास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पापा सैफ और मम्मी करीना नन्हे तैमूर को साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इन तीनों के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दिल्ली से कुछ दूर रियाणा के पटौदी गांव में पटौदी हाउस है, जहां पर पूरा परिवार अपने इस साहबजादे का पहला बर्थडे यादगार बनाना चाहते है। ये पैलेस सैफ का पैतृक घर है। तैमूर के पहले बर्थडे के इंतज़ार में मां करीना कपूर खान काफी समय से जुटी है। तैमूर, जब से पैदा हुए है तब से वो इंडस्ट्री में राज करने लगे है। वो एक ऐसे स्टारकिड बन चुके है जिसकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक होती है, तब वो ट्रेंड होने लगती है। इतना ही नहीं इस ख़ास को सेलिब्रेशन में अब पूरा परिवार जुट गया है।

पटौदी हाउस को लाइटस से सजाया गया है। इस बात की जानकारी मौसी करिश्मा कपूर खान ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरीज पर लीक कर दी है। इतना ही नहीं परिवार वालों ने बॉन फायर का भी इंतज़ाम किया है। पार्टी के साथ वो सर्दी को भी खुलकर एन्जॉय करना चाहते है। तैमूर के पहले बर्थडे पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ आने की संभावना है। करण जौहर भी अपने जुडवा बच्चों यश और रूही के साथ बर्थडे में शामिल हो सकते है।

करीना के साथ उनका परिवार भी अब पटौदी हाउस में मौजूद है।हर कोई अपने लाडले तैमूर के पहले बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड है। कुछ दिनों पहले मौसी करिश्मा कपूर खान ने तैमूर के बर्थडे को लेकर यह जानकारी दी थी कि उनके लाडले तैमूर का बर्थडे में परिवार के गिने चुने लोग और कुछ ख़ास दोस्त शामिल होने वाला है। लेकिन अब इस ग्रैंड सेलिब्रेशन को देखकर यही लगता है कि तैमूर का बर्थडे हर कोई काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करना चाहता है।

suman

suman

Next Story