×

ऐसा सनकी राजा: करता था सैनिकों से गंदा सलूक, रखता था केवल लंबे इंसान

Shreya
Published on: 15 April 2020 12:11 PM GMT
ऐसा सनकी राजा: करता था सैनिकों से गंदा सलूक, रखता था केवल लंबे इंसान
X
ऐसा सनकी राजा: करता था सैनिकों से गंदा सलूक, रखता था केवल लंबे इंसान

लखनऊ: कई बादशाहों की सनक के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सनकी राजा के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने राज्य में केवल लंबे व्यक्ति को रखना पसंद करता था। साथ ही सैनिकों की छंटनी भी कद के आधार पर करवाता था। हम बात कर रहे हैं सनकी राजा फ्रेडरिक विलियम प्रथम (Frederick William I) की जो कि तत्कालीन प्रशा (Prussia) का शासक था। साल 1713 से 1740 तक अपने शासन काल के दौरान इस राजा ने इतने अजीबोगरीबो काम किए कि उसके किस्से आज तक मशहूर हैं। कहा जाता है कि किंग फ्रेडरिक विलियम प्रथम अपने लंबे सैनिकों को मोटी सैलरी देने का शौकीन था।

“The Soldier King” नाम से मशहूर

कहा जाता है कि राजा वैसे तो काफी शांतिप्रिय था, लेकिन सेना का विस्तार करना उसे काफी अच्छा लगता था। वो आए-दिन सैनिकों की भर्ती किया करता था। उससे राजा बनने से पहले प्रशा (Prussia) में करीब 38 हजार सैनिक थे। लेकिन उसके कार्यकाल के दौरान ये बढ़कर 83 हजार हो गए। इसी वजह से किंग फ्रेडरिक विलियम को “The Soldier King” भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: ये संभव है: नमक के पानी से कोरोना को दूर भगाया जा सकता है। यहां देखें सच्चाई

सेना में भर्ती के लिए केवल एक खासियत- लंबा कद

किंग विलियम की एक अजीब आदत थी कि वे केवल लंबे पुरुषों को ही अपने सेना में स्थान देता था। बता दें कि प्रशा की यहीं सेना यूरोप में बाद में The Potsdam Giants के नाम से प्रसिद्ध हुई। कहा जाता है कि किंग विलियम की सेना में भर्ती के लिए पुरुषों में केवल एक ही खासियत देखी जाती थी, वो थी उनकी लंबाई। जो व्यक्ति 6 फीट से ऊंचा होता था वो सेना में भर्ती के लिए क्वालिफाई हो जाता था।

घर से भी अपहरण करके सेना में कर लिए जाते थे भर्ती

एक और किस्सा खूब मशहूर है कि अगर कोई ऊंचे कद वाला पुरुष दिख जाता था तो उन्हें उनके घर या कहीं से भी अपहरण करके सेना में भर्ती कर लिया जाता था। ऐसा राजा को खुश करने के लिए किया जाता था। यहां तक कि मोटा इनाम पाने के लिए परिवार वाले खुद अपने बच्चे को राजा को सौंप देते थे। इसके अलावा किसी घर में अगर किसी बच्चे की अच्छी कद जाती देखी जाती थी तो उसके गले में रेड स्कार्फ डाल दिया जाता ताकि बड़ा होने पर परिवार उसे राजा की सेना के लिए ले आए।

यह भी पढ़ें: पत्नी ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो पति शिकायत लेकर पहुंच गया थाने

सेना के लिए नहीं, बल्कि इसलिए तैयार होते थे सैनिक

मजे की बात तो यह है कि इन सैनिको को युद्ध के लिए तैयार नहीं किया जाता था, बल्कि वे सिर्फ दिखावे के लिए हुआ करते थे। वे सभी समय-समय पर किंग का मनोरंजन किया करते थे। उन्हें नाचने तक को कहा जाता था, कभी-कभी राजा उनसे कमरे में ही मार्च करवा लिया करता था।

लंबे कद वाले सैनिक को मिलती थी ज्यादा सैलरी

राजा अपने उन्हीं सैनिकों को सबसे ज्यादा सैलरी देता था, जो कद में लंबे हुआ करते थे। उससे कम कद वाले सैनिक चाहे कितने ही अच्छे सैनिक हों, राजा उनकी तरफ ध्यान नहीं देता था। हालांकि 1740 में किंग विलियम की मौत के बाद उसका बेटा फ्रेडरिक द ग्रेट राजा बना। उसके शासनकाल से सैनिकों की छंटनी और भर्ती सैन्यकौशल के आधार पर की जाने लगी।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन-2.0: दूसरे चरण में मिलेगी बड़ी राहत, खुल जाएंगी ये कंपनियां

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story