×

Rohit Sharma Captaincy Record: 11 साल… 5 खिताब… बहुत ही प्रभावशाली रही है रोहित शर्मा की कप्तानी, जानें कप्तानी रिकॉर्ड

Rohit Sharma Captaincy Record: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार देखने को मिला, जिन्होंने 5 खिलाड़ी अपनी टीम को दिलाए।

Kalpesh Kalal
Published on: 16 Dec 2023 4:31 AM GMT
Rohit Sharma
X

Rohit Sharma Captaincy Record (Source_Social Media)

Rohit Sharma Captaincy Record: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे फेवरेट और मोस्ट ब्रांड वेल्यू वाली टीम मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा का युग खत्म हो गया है। जिस टीम ने पिछले 11 सत्र में रोहित शर्मा की कप्तानी में ना जानें कितने कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो अब इस टीम को लीड करते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। क्योंकि आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के कप्तान का चेहरा बदल दिया है, जहां उन्होंने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बना दिया है।

रोहित शर्मा ने मुंबई को दिलाए 11 सत्र में 5 खिताब

मुंबई इंडियंस का दूसरा नाम बन चुके रोहित शर्मा के कप्तानी से हटाए जाने के साथ ही अब मैदान में बहुत ही कूल माइंड के साथ चतुराई भरी कप्तानी नजर नहीं आने वाली है। मुंबई इंडियंस के लिए हिटमैन ने आगे से लीड करते हुए जबरदस्त कामयाबी दिलायी। इस खिलाड़ी ने कप्तानी कौशल में बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया और उन्होंने जिस अंदाज में मुंबई इंडियंस को आगे बढ़ाया और अपनी कमान में 11 सीजन में 5 खिताब दिलाए, वो फैंस के दिलों में हमेशा-हमेशा के लिए बस गया है।

2013 में कप्तान बनने के बाद कप्तानी में रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में अब कप्तानी करते हुए नजर नहीं आने वाले हैं, लेकिन उनके द्वारा बतौर कप्तान जो कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दिग्गज खिलाड़ी को साल 2013 के बीच सत्र में मुंबई ने कमान सौंपकर हर किसी को हैरान कर दिया, वो भी वर्ल्ड क्रिकेट के महान कप्तान रहे रिकी पोंटिंग को हटाकर रोहित शर्मा को कप्तान बनाया। तब किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ये नाम आगे जाकर आईपीएल के इतिहास में सबसे कामयाब कप्तान बन जाएगा।

मुंबई का दूसरा नाम बनने में सफल रहे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाते ही इस ब्रिगेड में नई जान सी फूंक दी। जिस टीम को शुरुआती 5 सत्र में अपने एक अदद खिताब को जीतने में कामयाबी नहीं मिली थी, उस टीम ने रोहित के अंडर अगले 5 सत्र में 3 खिताब जीत लिए। 2013 में कप्तानी में कदम रखते ही फाइनल जीतने वाले रोहित ने 2015 और 2017 में खिताब जीतकर हैट्रिक पूरी कर ली। इसके बाद भी रोहित नहीं रूके और 2019 और 2020 में लगातार 2 बार चैंपियन बनकर खिताबी पंच पूरा किया। भले ही हिटमैन पिछले 3 सीजन से मुंबई को चैंपियन नहीं बनवा सके हैं, लेकिन इन्होंने जो किया है वो केवल महेन्द्र सिंह धोनी जैसा दिग्गज कप्तान ही कर सका है

आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान, 87 जीत, 67 हार

मुंबई इंडियंस को इस दिग्गज खिलाड़ी ने 11 सत्र तक लीड किया। इस दौरान उन्होंने आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे सफलतम कप्तान बनने का कमाल किया। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 158 मैचों में कप्तानी की, जिसमें वो नीली जर्सी वाली इस टीम को 87 मैच जीताने में कामयाब रहे, तो केवल 67 मैच हारे। तो साथ ही 4 मैच टाई रहे। उनकी कप्तानी में विनिंग परसेंटटेज 55.06 का रहा।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story