×

हैरी ब्रुक से पहले ये चार बल्लेबाज़ कर चुके हैं टेस्ट मैच के एक ओवर में छह चौके लगाने का कारनामा...

6 fours in an over: इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची। पहले टेस्ट के पहले दिन ही इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। रावलपिंडी में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 2 Dec 2022 5:27 AM GMT
6 fours in an over
X

6 fours in an over: इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची। पहले टेस्ट के पहले दिन ही इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। रावलपिंडी में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया। इंग्लैंड ने पहले दिन 75 ओवर में चार विकेट पर 506 रन बना लिए। इस दौरान इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इसमें जैक क्रॉली ने 122, ओली पोप ने 108, बेन डकेट ने 107 और हैरी ब्रुक के नाबाद 101 रन शामिल हैं। हैरी ब्रुक ने इस मैच में एक और बड़ा कारनामा किया। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब देखने को मिली।

ब्रुक ने साउद शकील के एक ओवर में लगाए छह चौके:

गुरुवार को इंग्लैंड की टीम में टेस्ट को टी-20 क्रिकेट की तरह ही खेला। पहले ही ओवर में 14 रन बनाकर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने अपने इरादे साफ़ कर दिए थे। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, वैसे-वैसे इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। हैरी ब्रुक्स ने इस मैच में सिर्फ 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था। इस मैच में पहले दिन के समाप्ति तक उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए। लेकिन उनके नाम इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। हैरी ब्रुक ने साउद शकील के ओवर में छह चौके लगाए। हैरी ब्रुक टेस्ट क्रिकेट के पांचवें बल्लेबाज़ बन गए जिन्होंने टेस्ट मैच के एक ओवर में छह गेंदों पर छह चौके लगाए हैं।

हैरी ब्रुक से पहले ये चार बल्लेबाज़ लगा चुके हैं छह चौके:

बता दें हैरी ब्रुक दुनिया के पांचवें बल्लेबाज़ बन गए जिन्होंने टेस्ट में एक ओवर में छह चौके जड़े। इसकी शुरुआत 1982 में संदीप पाटिल ने की थी। संदीप पाटिल ने 1982 में टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के बॉब विलिस के खिलाफ एक ओवर में छह चौके लगाए थे। उसके बाद टेस्ट में 22 साल बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने इंग्लैंड के मैथ्यू होगार्ड के एक ओवर में छह चौके जड़े थे। इसके बाद विंडीज के रामनरेश सरवन ने भारत के मुनाफ पटेल और 2007 में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के ओवर लगातार छह गेंदों पर छह चौके लगाए थे। अब इस लिस्ट में हैरी ब्रुक्स का नाम भी जुड़ गया है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story