×

Aaj Ka Olympic Games Tokyo 2020 Schedule: मेडल के लिए मैदान में उतरेगी भारतीय हॉकी महिला टीम, यहां देखें आज का शेड्यूल

Aaj Ka Olympic Games Tokyo 2020 Schedule: ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैच (India vs Argentina) खेलेंगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 4 Aug 2021 1:53 AM GMT (Updated on: 4 Aug 2021 1:54 AM GMT)
Olympic Games Tokyo 2020
X

लवलीना बोरगोहेन-भारतीय महिला हॉकी टीम (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया) 

Aaj Ka Olympic Games Tokyo 2020 Schedule: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में आज भारत का खास दिन है। ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैच (India vs Argentina) खेलेंगी। वहीं दूसरी तरफ पूरे देश की नजर भारतीय महिला मुक्केबाज खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) पर भी टिकी रहेगी।

बता दें कि आज टोक्यो ओलंपिक का आज 13वां दिन (Tokyo Olympics 2020 Day 13) है। भारत आज के दिन की शुरुआत गोल्फ से कर चुका है। वहीं भारत आज दो सेमीफाइनल खेल में हिस्सा लेगा। चलिए आपको बताते है कि आज भारत किन-किन खेलों में हिस्सा लेने वाला है...

गोल्फ वूमेंन इंडिविजुअल (Golf Women's Individual)

ओलंपिक में भारत आज गोल्फ वूमेंस इंडिविजुअल (Golf Women's Individual Round-1) राउंड-1 से शुरुआत कर चुका है। इस खेल में भारत की ओर से अदिति अशोक (Aditi Ashok) और दीक्षा डागर (Diksha Dagar) हिस्सा लेंगी। भारतीय समयानुसार, इस खेल का समय सुबह चार बजे था।

एथलेटिक्स मेंस जेवलिन थ्रो (Athletics Men's Javelin throw)

गोल्फ के भारत का अगला मुकाबला एथलेटिक्स मेंस जेवलिन थ्रो (Athletics Men's Javelin throw) को देखने को मिलेगा। इस खेल का एथलेटिक्स मेंस जेवलिन थ्रो ग्रुप-ए (Athletics Men's Javelin throw Group-A) का मुकाबला हो चुका है, जिसमें भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने हिस्सा लिया और अपने पहले प्रयास में फाइनल तक का रास्ता साफ कर लिया। यह मुकाबला आज सुबह 5:35 बजे शुरू हुआ था। इस मुकाबले के बाद आज सुबह 7:05 बजे मेंस जेवलिन थ्रो ग्रुप-बी (Athletics Men's Javelin throw Group-B) का मुकाबला शुरू होगा, जिसमें भारत की ओर से शिवपाल सिंह (Shivpal Singh) हिस्सा लेंगे।

कुश्ती (Wrestling)

दोनों मुकाबला होने के बाद भारत आज सुबह आठ बजे कुश्ती के मुकाबले में हिस्सा लेगा, जिसमें भारत की ओर से मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा में भारतीय खिलाड़ी रवि कुमार (Ravi Kumar) कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानों का सामना करेंगे। वही वूमेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा में भारत की अंशु मलिक का मुकाबला बेलारूस की इरिमा कुराचिकिना से होगा। इसके अलाव मेंस फ्रीस्टाइल 86 किग्रा में दीपक पूनिया नाइजीरिया के एकरेकेम एगियोमोर को टक्कर देंगे।

मुक्केबाजी (Boxing)

भारत के लिए यह काफी खास है। भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन वूमेंस 69 किग्रा की सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी। इस मुकाबले में वे तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली का सामना करेंगी। यह मुकाबला आज सुबह 11 बजे शुरू होगा।

हॉकी ( Hockey Women's tournament Semi-final)

टोक्यो ओलंपिक में भारत का आज अंतिम मुकाबला हॉकी का है। ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) अर्जेंटीना से भिड़ेंगी। यह मुकाबला आज शाम साढ़े तीन बजे शुरू होगा।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story