TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Rishabh Pant छोड़ रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स का साथ, पूर्व क्रिकेटर का खुलासा

Rishabh Pant leaving Delhi Capitals: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि फैंस को इसके शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 26 Sep 2024 6:46 AM GMT
Rishabh Pant, IPL 2025, Delhi Capitals, Rishabh Pant Delhi Capitals IPL 2025, Cricket, Sports
X

Rishabh Pant, IPL 2025, Delhi Capitals, Rishabh Pant Delhi Capitals IPL 2025, Cricket, Sports 

Rishabh Pant leaving Delhi Capitals: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि फैंस को इसके शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ऋषभ पंत को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ा खुलासा किया है।

Rishabh Pant को लेकर Aakash Chopra का बड़ा खुलासा

आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल पिछले कुछ समय से चर्चा तेज है कि, पंत आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर नई फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं और इसके मद्देनजर एक डील भी फाइनल हो चुकी है।


अब इन खबरों पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि, ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में 14 में से 7 मैच जीत कर अंक तालिका में छठा स्थान हासिल की थी। अब वहीं आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से पंत के दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने और भारी भरकम डील के तहत नई टीम में शामिल होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि,लंबे समय से ये बातें जारी हैं कि ऋषभ पंत अब दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने वाले हैं। रिकी पोंटिंग के पंजाब किंग्स का कोच बनने के बाद पंत भी पंजाब के कप्तान बनेंगे। ऋषभ पंत जो हैं उन्हें चेन्नई मैदान पर खेलना बेहद पसंद है, जिसके चलते पंत चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा भी हो सकते हैं। हालांकि, ये सब पूरी तरह से अफवाह हैं। ऋषभ पंत दिल्ली को छोड़कर कहीं भी नहीं जा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने ये एक बेहतरीन काम किया है। पंत जैसा खिलाड़ी दिल्ली को नहीं मिलेगा।

ऋषभ पंत ने दिल्ली फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स यानी Delhi Capitals के लिए 2016 में किया डेब्यू किया था। पंत अपने आईपीएल करियर में 111 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान पंत की 148.93 की स्ट्राइक रेट रही और इसकी मदद से पंत ने 3284 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 18 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story