×

Aditi Ashok Wiki: जानिए भारतीय गोल्फर अदिति के बारे में, जो दिला सकती है Golf में भारत को पहला मेडल

Aditi Ashok Wiki: अदिति अशोक ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से गोल्फ वूमेंन इडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में हिस्सा लिया है। उन्होंने राउंड-3 में 68 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही है।

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 6 Aug 2021 8:27 AM GMT
Aditi Ashok
X

अदिति अशोक (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Aditi Ashok Wiki: टोक्यो ओलंपिक के 15वें दिन भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने गोल्फ वूमेंन राउंड-3 में शानदार प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल की उम्मीद बढ़ा दी है। शुक्रवार (6 अगस्त) को अदिति ने तीसरे में कुल 201 अंक बनाकर दूसरा हासिल किया। अदिति का चौथा (आखिरी) मुकाबला शनिवार यानी 7 अगस्त को होगा। वैसे आपको पता अदिति अशोक कौन है (Who is Aditi Ashok),

ओलंपिक में अदिति अशोक (Aditi Ashok Olympic)- अदिति अशोक ने ओलंपिक में भारत की तरफ से गोल्फ वूमेंन इडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में हिस्सा लिया है। उन्होंने राउंड-3 में 68 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही है। इस तरफ अदिति के पास गोल्ड जीतने का पूरा मौका है। कहा जा रहा है कि यदि 7 अगस्त को बारिश होने के कारण गोल्फ का चौथा यानी आखिरी मुकाबला नहीं होता है, तो उन्हें सिल्वर मेडल भी मिल सकता है। यदि अदिति मेडल हासिल करने में सफल रहीं, तो यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि भारत ने ओलंपिक में गोल्फ प्रतियोगिता में अब तक कोई मेडल हासिल नहीं कर पाया है।

कौन है अदिति अशोक (Aditi Ashok Kaun Hai)

अदिति अशोक एक भारतीय गोल्फर है, साथ वे एक ओलंपियन भी हैं । अदित वूमेंन यूरोपियन टूर और एलपीजीए टूर पर गोल्फ का खेल (Aditi Ashok Which Game) खेलती हैं। अदिति ने 2016 में रियो ओलंपिक में अपने खेल का डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई किया।

अदिति अशोक का जीवन परिचय (Aditi Ashok Jivan Parichay)

भारत के बेंगलुरु की रहने वाली अदिति अशोक का जन्म 29 मार्च 1998 में हुआ था। उनकी उम्र (aditi ashok age) 23 वर्ष है। उनके पिता (Aditi Ashok Father) का नाम पं. गुडलामणि अशोक है। जब अदिति पांच साल की थी तभी वे गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। गोल्फ का कोर्स कराने के लिए उनके पिता ने उन्हें कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन ड्राइविंग रेंज ले गए। वही से अदिति ने गोल्फ की ट्रेनिंग ली। आप को जानकर हैरानी होगी कि 2016 के रियो ओलंपिक में अदिति के कैडी (caddie) कोई और नहीं बल्कि उनके पिता थे, जबकि इस ओलंपिक (टोक्यो ओलंपिक) में अदिति की कैडी उनकी मां अशोक मैश है।

अदिति अशोक की वर्ल्ड रैंकिंग (Aditi Ashok World Ranking)

जानकारी के मुताबिक, 2 अगस्त 2021 तक अदिति अशोक की वर्ल्ड रैंकिंग 200वें पायदान पर है। वही लेडीज यूरोपीय टूर के दौरान उनका स्थान टॉप 100 में था। हालांकि इस बीच अदिति की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।

अदिति अशोक की हाइट (Aditi Ashok Height)- 5 फीट 8 इंच।

अदिति अशोक का इंस्टाग्राम (Aditi Ashok Instagram)- @aditigolf

अदिति अशोक का ट्विटर (Aditi Ashok Twitter)- @aditigolf

अदिति की नेट वर्थ (Aditi Ashok Net Worth)- अदिति अशोक की कुल संपत्ति ₹70 करोड़ (10 मिलियन डॉलर) है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story