×

IPL 2024: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद माहेला जयवर्धने ने बताया क्या होगा हिटमैन का रोल

IPL 2024: रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिनने के बाद उनके रोल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच टीम के ग्लोबल क्रिकेट हेड माहेला जयवर्धने का बड़ा बयान सामने आया है।

Kalpesh Kalal
Published on: 21 Dec 2023 5:30 AM GMT
Rohit Sharma
X

IPL 2024 (Source_Social Media)

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग की 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने पिछले ही दिनों हर किसी हैरान करते हुए अपने सबसे बड़े रोल मॉडल रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंप दी। इस टीम को अब तक के सभी टाइटल दिलाने वाले कप्तान को इस तरह से अचानक ही हटाने के बाद से ही अब टीम में रोहित शर्मा का क्या रोल होने वाला है। इसकी चर्चा काफी तेज हो गई है। क्योंकि अब टीम की कप्तानी हार्दिक करेंगे, तो रोहित शर्मा बतौर अनुभवी और सीनियर खिलाड़ी क्या भूमिका में नजर आएंगे? ये एक बड़ा सवाल है।

रोहित शर्मा की भूमिका को माहेला जयवर्धने ने किया साफ

रोहित शर्मा के द्वारा टीम छोड़ने की अटकलों के बीच उनके रोल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हिटमैन इस टीम की धड़कन रहे हैं, इस बारे में कोई इनकार नहीं कर सकता। इसी बात को मुंबई इंडियंस के ग्लोबल क्रिकेट हेड और पूर्व कोच रहे माहेला जयवर्धने भी मानते हैं। जिन्होंने उनकी टीम में रोहित शर्मा की भूमिका के राज से पर्दा हटा दिया और बताया कि रोहित शर्मा टीम के लिए वही काम करेंगे, जो एक वक्त टीम में रहने हुए सचिन तेंदुलकर ने किया था। जयवर्धने ने बताया कि ये दिग्गज खिलाड़ी टीम में आगे की पीढ़ी को तैयार करने का काम करेंगे।

रोहित शर्मा की मौजूदगी से मुंबई इंडियंस आगे की पीढ़ी को करेगा तैयार

मुंबई इंडियंस के ग्लोबल क्रिकेट हेड माहेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा के उनकी टीम में रोल को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि, “मैदान के अंदर और बाहर रोहित की टीम में मौजूदगी से हमें मुंबई इंडियंस की अगली पीढ़ी को गाइड करने में मदद मिलेगी। वह एक बेहद शानदार क्रिकेटर हैं। मैंने बहुत करीब से रोहित के साथ काम किया है। वह एक बेमिसाल इंसान भी हैं। मैं आश्वस्त हूं कि वह मुंबई इंडियंस की उस विरासत का हिस्सा बने रहेंगे जो मार्गदर्शन का काम संभालती है।“

सचिन की तरह रोहित शर्मा होंगे टीम के मार्गदर्शक

इसके बाद पूर्व कोच माहेला जयवर्धने ने आगे रोहित शर्मा की तुलना सचिन तेंदुलकर के साथ करते हुए बताया कि ऐसा ही कुछ सचिन के साथ भी हुआ है, जो युवा खिलाड़ी को कप्तानी सौंपकर खुद टीम के लिए मार्गदर्शक का काम किया है। उन्होंने कहा कि, “मुंबई इंडियंस के साथ पहले भी ऐसा हुआ है। सचिन तेंदुलकर युवा क्रिकेटर्स के साथ खेलते रहे थे। उन्होंने किसी और को कप्तानी थमाई और सुनिश्चित किया कि मुंबई इंडियंस सही दिशा में जा रही है। रोहित के साथ भी यही स्थिति है। हमने इस मामले पर बातचीत की है और सभी इस फैसले में शामिल हैं।“

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story