×

सेमीफाइनल में हार के बाद टीम इंडिया को मिला इन सेलिब्रिटीज का साथ, जानिए किसने क्या कहा..

T20 WC 2022 Defeat: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली शर्मनाक हार के चलते टीम इंडिया का ख़िताब जीतने का अभियान समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 11 Nov 2022 7:51 AM GMT (Updated on: 11 Nov 2022 7:52 AM GMT)
T20 WC 2022 Defeat
X

T20 WC 2022 Defeat: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली शर्मनाक हार के चलते टीम इंडिया का ख़िताब जीतने का अभियान समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार से टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस को काफी दुख हुआ। क्रिकेट फैंस के अलावा बॉलीवुड के सितारों को भी टीम इंडिया की हार से गहरा सदमा लगा। लेकिन उन्होंने इस दुख की घड़ी में भारतीय खिलाड़ियों का पूरा सपोर्ट किया। इसमें बॉलीवुड के बड़े अभिनेता अजय देवगन, फरहान अख्तर और अर्जुन कपूर सहित कई नाम शामिल है। चलिए जानते हैं भारत की इस हार के बाद बॉलीवुड अभिनेताओं ने कैसे टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया....

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। अपनी पोस्ट में एक्टर अजय देवगन ने लिखा ''प्रिय टीम इंडिया, पूरे देश के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए अपना दिल लगाते हुए आपको सपोर्ट करना हमेशा एक अद्भुत अनुभव रहा है। हमने इस टी-20 विश्वकप में भी इसका पूरा आनंद उठाया। मैं सोच भी नहीं सकता था कि आप सभी ने उस दौरान कितना दबाव झेला होगा। खेल में हार-जीत लगी रहती है। लेकिन हम आपके साथ हैं। हम यहाँ हर मुकाम पर विश्व की सबसे शानदार टीम के साथ खड़े होने के लिए हैं।''

अजय देवगन के साथ फरहान अख्तर ने भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ''इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया उनसे लिए उनकी टीम को जीत की बधाई... हमारी टीम को चुनौतीपूर्ण समय में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस हार के बाद फिर से पूरी ताकत के साथ हमें वापसी करनी होगी। टीम इंडिया... हां, यह एक निशाजनक दिन था, लेकिन कहानी यही खत्म नहीं होती है। यह सिर्फ एक चेप्टर था, हम फिर मजबूती के साथ वापसी करेंगे।''

सेमीफाइनल में भारत को मिली शर्मनाक हार:

टी-20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टी-20 विश्व कप 2022 के खिताब जीतने की सबसे प्रमुख दावेदार टीम इंडिया शर्मनाक हार के साथ इस टूर्नामेंट से विदा हुई। भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 169 रनों का लक्ष्य रखा था। इतने बड़े मैच में इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 24 गेंद शेष रहते हुए यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। शमी, भुवनेश्वर, अश्विन और पंड्या ने 11 से ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाए।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story