×

PICS: माही के बर्थडे पर हुआ धमाल, विराट-अनुष्का भी हुए सेलिब्रेशन में शामिल

suman
Published on: 8 July 2018 5:07 AM GMT
PICS:  माही के बर्थडे पर हुआ धमाल, विराट-अनुष्का भी हुए सेलिब्रेशन में शामिल
X

मुंबई:बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। दरअसल, इस जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे मनाया है। इस सेलिब्रेन की एक तस्वीर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे माही भाई. गॉड ब्लैस यू.' शादी के बाद अनुष्का अक्सर ही शूटिंग से समय मिलते ही विराट कोहली के साथ टाइम स्पेंड करती दिखाई देती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' और 'सुईं धागा' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें तो वो फिलहाल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं।

ऐसे में ब्रेक मिलती ही अनुष्का विराट से मिलने कार्डिफ पहुंच गईं। इस दौरान अनुष्का की तस्वीर भी सामने आई थी। इसे में अनुष्का ने टीम के साथ माही की बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। लंबे रिलेशन के बाद विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी कर ली थी। इनकी शादी भी काफी चर्चाओं में रही थीं। हालांकि शादी से पहले दोनों में से किसी ने भी इस बात के बारे में किसी से कोई बात नहीं की थी।

suman

suman

Next Story