×

HURRAH: सगाई की खबरें खूब गरम हैं, अनुष्का की दादी को भी विराट पसंद है

By
Published on: 30 Dec 2016 5:49 AM
HURRAH: सगाई की खबरें खूब गरम हैं, अनुष्का की दादी को भी विराट पसंद है
X

virat-anushka

मुंबई: जब से क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे हैं, बॉलीवुड के गलियारों में इनकी एंगेजमेंट के कयास लगने शुरू हो गए हैं। हर कोई कह रहा है कि नए साल में यह दोनों सगाई कर लेंगे और हो सकता है कि उसी दिन यह दोनों शादी का ऐलान भी कर दें। वहीं अनुष्का शर्मा की दादी ने भी इस खबर पर अपनी ख़ुशी जाहिर की है। उनकी दादी का कहना है कि वह यह नहीं जानती हैं कि उनकी पोती अनुष्का और विराट सगाई कर रहे हैं या नहीं, लेकिन उन्हें विराट कोहली पसंद है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है अनुष्का की दादी का विराट कोहली के बारे में

बता दें कि अनुष्का शर्मा की दादी देहरादून में रहती हैं। उनके दादा अब इस दुनिया में नहीं हैं। अनुष्का का बचपन उनकी दादी के घर में ही बीता है। अनुष्का शर्मा दादी की भी उतनी ही लाडली हैं, जितनी कि अपने मम्मी-पापा की। विराट कोहली के साथ उड़ रही अनुष्का की सगाई की अफवाहों पर दादी का कहना है कि अनुष्का शर्मा 'रब ने बना डी जोड़ी' फिल्म से पहले यहां आती-जाती थी, पर फिल्मों में सक्सेस हासिल करने के बाद उसका देहरादून आना-जाना काफी कम हो गया है।' लास्ट टाइम अपने दादा की डेथ पर अनुष्का आई थी। अनुष्का शर्मा की दादी का कहना है कि उन्हें और उनकी उनकी फैमिली को विराट कोहली पसंद हैं और वह खुद चाहती हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर लें।

आगे की स्लाइड में जानिए उनकी सगाई से किसे है ज्यादा ख़ुशी

अनुष्का शर्मा की दादी और नानी दोनों के ही दून के नेशविला रोड में मकान हैं। इस खबर से देहरादूनवासियों में काफी खुशी का माहौल है। वहां के लोग इस जोड़ी के रिश्ते में बदलने से काफी उत्साहित हैं। अनुष्का-विराट की सगाई पर देश दुनिया में फैंस उनके प्रशंसको की नजरें टिकी हुई हैं। पर 30 दिसंबर को विराट कोहली ने ट्वीट करके कंफर्म कर दिया है कि वे सगाई नहीं कर रहे हैं। खैर इस जोड़ी का फैसला चाहे जो हो, पर फैंस की दुआएं इनके साथ हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!