×

विराट व अनुष्का ने ली रेड कार्पेट पर एंट्री तो जा रुकी उन दोनों पर सबकी की निगाहें

suman
Published on: 12 Nov 2017 5:05 AM GMT
विराट व अनुष्का ने ली रेड कार्पेट पर एंट्री तो जा रुकी उन दोनों पर सबकी की निगाहें
X

मुंबई: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड समारोह के दौरान एक साथ नजर आए। इस दौरान ये खूबसूरत कपल बेहद खुश दिख रहे थे। विराट कोहली नेवी ब्लू कोर्ट पैंट और अनुष्का रेड सूट में खूबसूरत नजर आ रही थी।

इस खास अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स ने भी शिरकत की। इस दौरान मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने रेड कार्पेट पर टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांडया साथ फोटो भी खिंचवाईं। इस समारोह के दौरान टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और कोरियोग्राफर फराह खान मौजूद थीं। साथ ही बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख दिखाई दिए।

इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए, लेकिन विराट और अनुष्का की जब रेड कार्पेट पर एंट्री हुई तो सबकी की निगाहें उन दोनों पर जा रुकी।

suman

suman

Next Story