Vinesh Phogat Case: विनेश फोगाट मामलाः रजत पदक देने की अपील पर अब खेल पंचाट का फैसला 16 को

Vinesh Phogat Case: फोगाट फाइनल में स्वर्ण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट का सामना करने के लिए तैयार थीं, लेकिन वजन सीमा के उल्लंघन के लिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 13 Aug 2024 10:25 PM IST
Vinesh Phogat wins silver The decision of the Sports Tribunal on the appeal for awarding the medal will now come on August 16
X

विनेश फोगाट को रजत पदक देने की अपील पर खेल पंचाट का फैसला अब 16 अगस्त को आएगा: Photo- Social Media

Vinesh Phogat Case: विनेश फोगाट को रजत पदक देने की अपील पर खेल पंचाट का फैसला अब 16 अगस्त को आएगा। भारतीय ओलंपिक संघ ने इसकी पुष्टि कर दी है कि विनेश फोगाट मामले में फैसला टल चुका है। खेल पंचाट अब आज की जगह 16 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा। खेल पंचाट को यह फैसला करना है कि विनेश फोगाट को रजत पदक दिया जाएगा या नहीं। इस पर पहले ही सुनवाई पूरी हो चुकी है। पहले फैसला 10 अगस्त को आना था। फिर इसे टालकर 13 अगस्त को कर दिया गया। अब 16 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे फैसला आ सकता है।

फोगाट, जिन्हें वजन सीमा से थोड़ा अधिक होने के कारण पेरिस ओलंपिक फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया था ने इस घटना के बाद कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी। वह सेमीफाइनल में क्यूबा की युसनेलिस गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक मैच तक पहुंची थीं। वह स्वर्ण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट का सामना करने के लिए तैयार थीं, लेकिन वजन सीमा के उल्लंघन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इससे पहले टूर्नामेंट में, फोगट ने राउंड ऑफ 16 में जापान के टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन युई सुसाकी को हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी।

हमें उम्मीद है कि फैसला विनेश के पक्ष में आएगा

ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा फाइनल से पहले अयोग्य करार दिए जाने के बाद, फोगाट ने सीएएस से उन्हें रजत पदक देने का अनुरोध किया था। विनेश के वकील विदुष्पत ने कहा, सुनवाई नौ अगस्त को हुई थी। विनेश का प्रतिनिधित्व चार वकीलों ने किया। वह इस मामले में आवेदक है तथा यूनाईटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसमें हिस्सा लिया है तथा भारतीय ओलंपिक संघ इसमें रुचि रखता है। हमें उम्मीद है कि फैसला विनेश के पक्ष में आएगा। वह एक चैंपियन हैं चाहे सीएएस का फैसला कुछ भी हो और विनेश का सम्मान किया जाना चाहिए।

Ashish Kumar Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Ashish Kumar Pandey

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story