×

जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगे तीरंदाजी के दो चमकते सितारे

तीरंदाजी के विश्व पटल पर भारत के दो चमकते सितारे अतनु दास और दीपिका कुमारी जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगे। सोनभद्र में आयोजित एक एक लाख की प्राइज़ मनी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुचे इन दोनों खिलाड़ियों ने मीडिया से कुछ नहीं कहा किंतु सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा होने पर बधाई स्वीकार की।

Anoop Ojha
Published on: 5 Feb 2019 10:15 AM GMT
जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगे तीरंदाजी के दो चमकते सितारे
X

सोनभद्र: तीरंदाजी के विश्व पटल पर भारत के दो चमकते सितारे अतनु दास और दीपिका कुमारी जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगे। सोनभद्र में आयोजित एक एक लाख की प्राइज़ मनी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुचे इन दोनों खिलाड़ियों ने मीडिया से कुछ नहीं कहा किंतु सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा होने पर बधाई स्वीकार की।

यह भी पढ़ें......Asian Games (तीरंदाजी): भारतीय महिलाओं को कंपाउंड टीम स्पर्धा का रजत

हालांकि इस नेशनल प्राइज़ मनी प्रतियोगिता में देश के लगभग 50 से भी ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया किंतु कड़े संघर्ष के बाद अपने अपने वर्ग में एक एक लाख का प्रथम पुस्कार अतनु दास और दीपिका ने ही जीता।

यह भी पढ़ें......एशियाई खेल (तीरंदाजी) : पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत

पुरुष वर्ग में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सुखचैन सिंह को 50 और तरुणदीप राय को 25 हज़ार का पुरस्कार प्रदान किया गया।

महिला विजेताओं में भी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मधु वेदवान को 50 और इशिता को 25 हज़ार का पुरस्कार प्रदान किया गया

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story