×

तियरा स्टेडियम में चार दिन तक तीरंदाज भेदेंगे लक्ष्य, प्रतियोगिता का शुभारंभ

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जिले के तियरा स्टेडियम में हुआ। चार फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में न सिर्फ प्रदेश के बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर में प्रतिभाग करने वाले करीब 5 सौ खिलाड़ी भाग लेने पहुंच रहे हैं।चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश भी से आए चोटी के तीरंदाज लक्ष्य को भेदेंगे।

Anoop Ojha
Published on: 31 Jan 2019 12:39 PM GMT
तियरा स्टेडियम में चार दिन तक तीरंदाज भेदेंगे लक्ष्य, प्रतियोगिता का शुभारंभ
X

सोनभद्र: राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जिले के तियरा स्टेडियम में हुआ। चार फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में न सिर्फ प्रदेश के बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर में प्रतिभाग करने वाले करीब 5 सौ खिलाड़ी भाग लेने पहुंच रहे हैं।चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश भी से आए चोटी के तीरंदाज लक्ष्य को भेदेंगे।

यह भी पढ़ें......CM योगी का ऐलान: गाजियाबाद में बने देश का सबसे बड़ा स्टेडियम

प्रदेश के खेल राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कहा कि खेलों में भी देश को बेहतर मुकाम पाने के लिए इस तरह के आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके उत्थान के लिए हर मदद के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची उत्तर प्रदेश की एशियन चैंपियनशिप खिलाड़ी मधु वेलवान ने कहा कि इस छोटे अंचल में यह आयोजन यहाँ के उभरते खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें......Asian Games (तीरंदाजी): भारतीय महिलाओं को कंपाउंड टीम स्पर्धा का रजत

इस स्टेट प्रतियोगिता में 450 तीरंदाज एवं नेशनल मनी कम्पटीशन में देश के टॉप 16 रिकर्व मैन व 16 रिकर्व महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। टाप 16 राष्ट्रीय रिकर्व पुरुष खिलाड़ियों में झारखण्ड से अतानु दास, विश्वास , सुखचैन सिंह, महाराष्ट्र से प्रवीण जाधव,मयूर,सुखमनी।यूपी से अतुल वर्मा,सुमित।राजस्थान से जगदीश चौधरी,मंगल सिंह चैम्पिया। मध्य प्रदेश से अमित कुमार। सिक्किम से तरुण दीप राय।असम से मुकेश बोरो।दिल्ली से अजय,ए राजू शामिल होंगें।

यह भी पढ़ें.....तीरंदाजी विश्वकप: भारतीय पुरुष टीम ने कोलंबिया को मात देकर गोल्ड पर किया कब्जा

टाप 16 रिकर्व राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों में झारखण्ड से ओलम्पिक खिलाड़ी दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त।पश्चिम बंगाल से मोनिका सोरेन।यूपी से एशियन खिलाड़ी मधु वेदवान,लक्ष्मी मांझी,बोम्बाल्या देवी।मणिपुर से सनाई । महाराष्ट्र से भाग्य श्री कोल्टे। पंजाब से सिमरनजीत।हरियाणा से हिमानी , प्रियंका, सुलोचना, आशा रानी, लक्ष्मी।मणिपुर से वाई अनुराधा शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें......रियो ओलंपिक: तीरंदाजी में अतानु दास हारे

वृहद स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए प्रशासन ने बेहतर तैयारी भी कर रखी है। प्रतिभागियों के रहने और खान पान से लेकर स्टेडियम तक वाहन सुविधा भी मुहैया कराई गई है।पहली बार इस तरह के आयोजन से क्षेत्रीय लोग भी काफी उत्साहित है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story