×

कब शुरू होगा तीरंदाजी विश्वकप फाइनल 2021, किस देश में किया गया आयोजित, देखें Archery World Cup का पदक तालिका

Archery World Cup Final 2021: हुंडई तीरंदाजी विश्वकप का चौथा और फाइनल मुकाबला सितंबर के अंत में शुरू होगा। यह आयोजन तीरंदाजी विश्व चैम्पियनशिप के बाद शुरू होगा।

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 1 Sep 2021 8:39 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2021 8:46 AM GMT)
Archery World Cup Final 2021
X

तीरंदाजी विश्वकप फाइनल 2021 (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया) 

Archery World Cup Final 2021: हुंडई तीरंदाजी विश्वकप का चौथा और फाइनल मुकाबला सितंबर के अंत में शुरू होगा। तीरंदाजी विश्वकप में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात गोल्ड मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं तीरंदाजी विश्वकप के तीसरे स्टेज (Archery World Cup 2021 stage-3) में भारत की शीर्ष तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बैक-टू-बैक गोल्ड मेडल जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था।

पेरिस में खेले गए तीरंदाजी विश्वकप स्टेज-3 (Archery World Cup 2021 Paris) में दीपिका ने एक ही दिन में तीन गोल्ड मेडल हासिल कर के एक नया रिकॉर्ड बना दिया था। अब भारतीय तीरंदाजों का असली ताकत तीरंदाजी विश्वकप के फाइनल में देखने को मिलेगा। क्या आपको पता है कि तीरंदाजी विश्वकप फाइनल 2021 कब शुरू होगा (Archery World Cup Final 2021 Kab Shuru Hoga) और यह किस देश में आयोजित किया गया (Archery World Cup 2021 held in which country)? चलिए आपको बताते है इसके बारे में...

तीरंदाजी विश्वकप फाइनल 2021 कब होगा (Archer World Cup Final 2021 Kab Shuru Hoga)

तीरंदाजी विश्वकप फाइनल 2021 29 और 30 सितंबर 2021 को शुरू होगा। यह आयोजन तीरंदाजी विश्व चैम्पियनशिप के अंत के बाद शुरू होगा। आपको बता दें कि तीरंदाजी विश्वकप का 15वां संस्करण है। इस प्रायोजन को हुंडई तीरंदाजी विश्व कप (( Hyundai Archery World Cup) के नाम से भी पुकारा जाता है।

तीरंदाजी विश्वकप फाइनल 2021 कहां होगा (Archery World Cup Final 2021 Kaha Hoga)

तीरंदाजी विश्वकप 2021 का फाइनल मुकाबला यूएसए (Yankton, USA) के यांकट में (Archery World Cup 2021 Venue) होगा। यह पहली बार है जब तीरंदाजी विश्व कप 2021 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका में की जाएगी और पहली बार दोनों टूर्नामेंट एक ही स्थान पर लगातार चलेंगे।

तीरंदाजी विश्व कप 2021 का पदक तालिका (Archery World Cup 2021 Medal Tally)

तीरंदाजी विश्व कप 2021 में संयुक्त राज्य अमेरिका कुल 15 पदकों के साथ आगे चल रहा है। वहीं मेक्सिको कुल 11 पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। अगर बात करे भारत की तो तीरंदाजी विश्वकप में भारत (Archery World Cup 2021 India) सात आठ मेडल के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है।

राष्ट्रों के नामस्वर्ण पदक (Gold Medal)रजत पदक (Silver Medal)कांस्य पदक (Bronze Medal)कुल पदक (Total Medals)
अमेरिका55515

मेक्सिको

25411

नीदरलैंड

3339

भारत

7018

कोलंबिया

3317

रूस

2327

जर्मनी

2226

इटली

1146

फ्रांस

0066


राष्ट्रों के नाम

स्वर्ण पदक (Gold Medal)

रजत पदक (Silver Medal)

कांस्य पदक (Bronze Medal)

कुल पदक (Total Medals)

डेनमार्क

3205

स्पेन

1315

तुर्की

1001

बांग्लादेश

0101

बेल्जियम

0101

ग्रेट ब्रिटेन

0101

स्लोवेनिया

0011


कहां हुए तीरंदाजी विश्वकप के तीन चरणों का मुकाबला

तीरंदाजी विश्वकप का यह आयोजन 19 अप्रैल 2021 से शुरू हुआ था। इस आयोजन के तीन स्टेज पूरे हो चुके हैं। तीरंदाजी विश्व कप 2021 का पहला स्टेज (Archery World Cup 2021 Stage-1) की मेजबानी ग्वाटेमाला में स्थित ग्वाटेमाला सिटी द्वारा की गई थी और यह 19 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया था। वही दूसरा स्टेज (Archery World Cup 2021 Stage-2) 17 मई 2021 से 23 मई 2021 के बीच स्विट्जरलैंड के लुसाने (Archery World Cup 2021 Lausanne, Switzerland) में आयोजित किया गया था जबकि तीरंदाजी विश्व कप 2021 का तीसरा चरण (Archery World Cup 2021 Stage-3) पेरिस शहर में आयोजित किया गया था।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story