शारजाह में खेला गया था पहला एशिया कप, फाइनल में कभी आमने-सामने नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान

Asia Cup 2022: एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच एशिया कप में 14 मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें भारत हमेशा भारत का पलड़ा ही भारी नज़र आया है। लेकिन कई दफा पाकिस्तान ने भी बाजी मारी। एशिया कप में भारत ने 8 बार जीत दर्ज़ की तो पाकिस्तान ने 5 बार मैच जीता है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 24 Aug 2022 2:40 AM GMT
Asia Cup 2022
X

Asia Cup 2022: एशिया की टीमें एक बार फिर एशिया कप में आमने-सामने होने जा रही है। एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त यानी शनिवार से होगी। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी। भारत का पहला मुकाबला रविवार (28 अगस्त) को चिर प्रतिद्वंदी पकिस्तान से होगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट जगत में इस समय काफी बहस छिड़ी है। एशिया कप में इस बार सभी की निगाहें भारत की रन मशीन विराट कोहली पर रहने वाली है। चलिए हम आपको बताते हैं एशिया कप से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में, उसके साथ कुछ खास रिकॉर्ड पर भी नज़र डालते हैं...

फाइनल में कभी आमने-सामने नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान:

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच एशिया कप में 14 मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें भारत हमेशा भारत का पलड़ा ही भारी नज़र आया है। लेकिन कई दफा पाकिस्तान ने भी बाजी मारी। एशिया कप में भारत ने 8 बार जीत दर्ज़ की तो पाकिस्तान ने 5 बार मैच जीता है। सबसे खास बात है कि दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में कभी आमने-सामने नहीं हुई। इस बार फैंस को बेहद उम्मीदें हैं कि ये दोनों टीमें फाइनल की जंग में आमने-सामने होगी।

शारजाह में खेला गया था पहला एशिया कप:

एशिया कप टूर्नामेंट एशियाई टीमों के बीच खेला जाता है। इसकी शुरुआत 1984 से हुई थी, उसके बाद बाद हर दो साल से इसका आयोजन किया जाता है। पहला एशिया कप शारजाह में (1984) खेला गया था। इसमें भारत ने लगातार दो जीत के साथ एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। जबकि श्रीलंका इसमें उपविजेता रहा। वहीं पाकिस्तान को पहले एशिया कप में एक भी जीत नसीब नहीं हुई।

एशिया कप 2000 में भारत का शर्मनाक प्रदर्शन:

एशिया कप के इतिहास पर नज़र डाले तो भारत का दबदबा नज़र आता है। यह खिताब भारत ने सर्वाधिक बार अपने नाम किया था। लेकिन साला 2000 में हुए एशिया कप को भारतीय फैंस कभी याद नहीं रखना चाहते हैं। वो पहला मौका था जब भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह नहीं बना पाई। एशिया कप 2000 में भारत ने एकमात्र मुकाबला जीता था वो भी बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम के सामने।

एशिया कप 1986 में भारत ने नहीं था हिस्सा:

एशियाई देशों के बीच नजदीकियां बढ़ाने के मकसद से एशिया कप की शुरुआत की गई थी। लेकिन एशिया कप के दूसरे सीजन में भारत ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। जिसके पीछे की वजह थी भारत-श्रीलंका के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। 1986 में एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी। श्रीलंका के साथ बिगड़े रिश्तों का हवाला देकर भारत ने 1986 में एशिया कप का बहिष्कार भी किया था। इसके बाद 1990-1991 के एशिया कप में पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया। पाकिस्तान ने भारत से अपने रिश्ते को विरोध करते हुए एशिया कप से अपना नाम वापस लिया था।

एशिया कप 2022 के मैचों का पूरा शेड्यूल:

27 अगस्त : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान

28 अगस्त : भारत बनाम पाकिस्तान

30 अगस्त : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान

31 अगस्त: भारत बनाम क्वालीफायर

1 सितंबर : श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

2 सितंबर : पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर

Super 4 मुकाबले:

3- सितंबर: बी 1 बनाम बी 2

4- सितंबर: ए 1 बनाम ए 2

6- सितंबर: ए 1 बनाम बी 1

7- सितंबर: ए 2 बनाम बी 2

8- सितंबर: ए1 बनाम बी 2

9- सितंबर: बी 1 बनाम ए 2

11- सितंबर: फाइनल

एशिया कप के लिए ये हैं भारत के सूरमा:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story