×

Asia Cup 2022 Batsman Record: एशिया कप में इन भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले ने निकले खूब रन

Asia Cup 2022 India Team Players: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप में अब तक 27 मैच खेले और 42.04 की औसत से 883 रन बनाए हैं।

Prashant Dixit
Written By Prashant Dixit
Published on: 25 Aug 2022 2:48 PM GMT
Asia Cup 2022
X

एशिया कप सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी (फोटों सोशल मीडिया)

Asia Cup 2022 India Team Players: एशिया कप 2022 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम का पहला मुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ 28 अगस्त को है। वहीं टूर्नामेंट का आगाज 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच से होगा। दोनों देशों के फैंस इस महामुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच भी प्रतियोगिता रन को लेकर देखने को मिलेगी। अब बात करेंगे तक इस टूर्नामेंट में 4 भारतीय बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर

विश्व क्रिकेट के भागवान सचिन तेंदुलकर का बल्ला एशिया कप में भी खूब गर्जता रहा है। सचिन एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सभी बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। इस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 23 मैचों में 51.10 की औसत से 971 रन बनाए हैं। रन बनाने के अलावा सचिन ने एशिया कप में 17 विकेट भी चटकाए हैं। इन 23 मैचों में सचिन ने सात अर्धशतक और दो शतक भी लगाए हैं।

रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन के बाद रोहित दूसरे नंबर पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2018 में एशिया कप का खिताब भी जीता था। रोहित ने एशिया कप में 27 मैच खेले और 42.04 की औसत से 883 रन बनाए हैं। वहीं बल्ले से सात अर्धशतक व एक शतक भी निकला है। रोहित इस टूर्नामेंट में सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएं।

विराट कोहली

भारतीय टीम के रन मशीन के नाम से विश्व क्रिकेट में मशहूर पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला अब तक खूब चलता रहा है। पर पिछले कुछ साल से खराब फॉर्म के कारण बड़े रन नहीं बना पा रहे है। वह एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने एशिया कप में अब तक 16 मैच खेले और 766 रन बनाए हैं। जिस दौरान विराट का औसत 63.83 रहा साथ ही बल्ले से दो अर्धशतक व तीन शतक भी निकले हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। तो एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने रिकॉर्ड दो बार 2010 और 2016 का खिताब भी जीता हैं। वहीं एमएस धोनी ने 20 मैच एशिया कप में खेले और उसमें 690 रन बनाए, इस दौरान उनका औसत 69 का रहा और 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। विकेटकीपर के तौर पर भी महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड एशिया कप में शानदार रहा है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story