×

Asia Cup 2022 IND vs AFG: कोहली का शतक फिर भुवी के पांच विकेट, भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया

Asia Cup 2022 IND vs AFG: आज एशिया कप 2022 में भारत और अफगानिस्तान की भिडंत हुई। जिसमें पहले भारत में कोहली के शतक की मदद से 212 रन बनाएं, उसके बाद भुवी के 5 विकेट की दम पर अफगानिस्तान को 101 रन से हराया।

Prashant Dixit
Published on: 8 Sep 2022 5:15 PM GMT (Updated on: 8 Sep 2022 5:50 PM GMT)
Asia Cup 2022 IND vs AFG Match
X

Asia Cup 2022 IND vs AFG Match (image social media)

Asia Cup 2022 IND vs AFG : आज एशिया कप 2022 में भारत और अफगानिस्तान की भिडंत हुई। यह सुपर फोर का पांचवां मैच था। भारत और अफगानिस्तान की टीम अपने-अपने ग्रुप में सबसे ऊपर रही थी। जबकि दोनों ही टीम सुपर फोर के अपने पहले दो-दो मैच हारकर के एशिया कप 2022 के खिताबी मुकाबले की दौर से बाहर हो चुकी है। आज दोनों टीम एशिया कप में अपने आखिरी मैच खेलने उतरी है। तो भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराकर के एशिया कप से जीत के साथ विदा ली है।

भारत ने मैच को 101 रन से जीता

AFG - 111 रन, 8 विकेट, 20 ओवर

16 से 20 ओवर - सोलह से बीस ओवर के बीच भारत ने 1 विकेट लिया और 63 रन खर्च किए। इस दौरान एक ओवर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भी किया। अंत तक अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना पाई थी।और मैच हार गई। इस मैच में कोहली ने अपना 71वा शतक जड़ा और भुवी ने पांच लिए। कुल मिलाकर यह पुरा मैच भारत के गेंदबाज और बल्लेबाजो के नाम रहा।

11 से 15 ओवर - ग्यारवें ओवर से पन्द्रह ओवर के बीच भारत ने मात्र 29 रन खर्च किए और एक विकेट झटका है। इस दौरान रिक्वायर रन रेट बढ़कर 30 से ऊपर पहुंच गया। अफगानिस्तान का 15 ओवर के बाद स्कोर पहुंचा 7 विकेट पर 63 रन। यह विकेट दीपक हुड्डा ने लिया है। कुल मिलाकर यह पांच ओवर भारत के गेंदबाजों के नाम रहे है।

6 से 10 ओवर - छह से दस ओवर में भारत ने मात्र 15 रन खर्च करके 2 विकेट झटकें। इन दो विकेट में भुवनेश्वर कुमार ने 1 और 1 अर्शदीप सिंह ने लिया। भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवर में 4 रन खर्च करके 5 विकेट झटके है। इस दौरान रिक्वायर रन रेट बढ़कर 17 से ऊपर चला गया। कुल मिलाकर यह पांच ओवर भी भारतीय गेंदबाजों के नाम रहे है।

1 से 5 ओवर - एक से पांच ओवर में भारत ने 4 विकेट झटके है। यह चारों विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए है। इस दौरान अफगानिस्तान ने मात्र 19 रन बनाए। रिक्वायर रन रेट 12 से ज्यादा का पहुंच गया है। भूवी ने यह चारों विकेट पहले और तीसरे ओवर में लिए है। कुल मिलाकर यह पांच ओवर भारत के और भुवनेश्वर कुमार के नाम रहे है।

IND - 112 रन, 2 विकेट, 20 ओवर

16 से 20 ओवर - सोलह से बीस ओवर में भारत ने बिना विकेट खोए 78 रन बनाए। इस दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना टी20 क्रिकेट में पहला और इंटरनेशनल क्रिकेट में 71वा 112 रन शतक पूरा किया। भारत ने कुल 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। भारत का रन रेट 10.60 का पहुंच गया है। कुल मिलाकर यह 5 ओवर भी विराट कोहली और भारत के नाम रहे है।

11 से 15 ओवर - ग्यारह से पन्द्रह ओवर के बीच भारत में 47 रन बनाए और दो विकेट खोए है। विराट कोहली अर्धशतक 59 रन बनाकर खेल रहे है। जबकि केएल राहुल 62 रन बनाकर आउट हुए वहीं सूर्य कुमार यादव 6 रन बनाकर आउट हुए है। 15 ओवर में भारत का स्कोर पहुंचा 2 विकेट पर 134 रन। इस दौरान भारतीय टीम का रन रेट 9.06 का पहुंच गया। यह पांच ओवर गेंदबाज और बल्लेबाज़ दोनों के नाम रहे है।

6 से 10 ओवर - छह से दस ओवर में भारत ने बनाए 50 रन। कुल दस ओवर में स्कोर पहुंचा बिना विकेट खोए 87 रन। इस दौरान भारतीय टीम का रन रेट उठकर पहुंचा 8.70 का। साथ ही कोहली 44 रन और राहुल 42 के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई है। इन पांच ओवर में भी भारत ने एक भी विकेट नहीं खोया है। कुल मिलाकर यह 5 ओवर भी भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहे है।

1 से 5 ओवर - एक से पांच ओवर के बीच भारत ने 37 रन बनाएं। आज रोहित की अनुपस्थिती में भारत के लिए शुरूआत करने के लिए विराट कोहली और केएल राहुल आए। यह रन 7.40 के रन रेट से बनाए। केएल राहुल 26 रन पर तो विराट कोहली 10 रन बनाकर खेल रहे है। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने एक भी विकेट नहीं खोया। कुल मिलाकर यह 5 ओवर भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहे है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद नबी (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, करीम जनत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब-उर-रहमान, फजलहक फारुकी और फरीद अहम मलिक।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story