Asia Cup 2025 नहीं खेल पाएंगे Virat Kohli और Rohit Sharma

Asia Cup 2025 Virat Kohli And Rohit Sharma: भारत में एशिया कप 2025 खेला जाएगा। इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर खबर बाहर आ रही है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 7 Oct 2024 2:05 AM GMT
Asia Cup, Virat Kohli, Rohit Sharma, Asia Cup 2025, Sports, Cricket
X

Asia Cup, Virat Kohli, Rohit Sharma, Asia Cup 2025, Sports, Cricket 

Asia Cup 2025 Virat Kohli And Rohit Sharma: भारत में एशिया कप 2025 खेला जाएगा। इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर खबर बाहर आ रही है। दरअसल भारत इस समय एशिया कप की मौजूदा चैंपियन है। पिछले साल 2023 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप जीता था। अब वहीं एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में और 2027 में बांग्लादेश में एशिया कप आयोजित होगा। फिर पाकिस्तान में साल 2029 में इसका आयोजन होगा। ये सभी टूर्नामेंट मेंस कैटेगरी में होंगे।

Asia Cup 2025 नहीं खेल पाएंगे Virat Kohli और Rohit Sharma

Asia Cup 2025 से पहले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल रोहित-विराट ने पिछले साल खेले गए एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई हो, लेकिन ये दोनों ही दिग्गज अगले एशिया कप में नहीं खेलेंगे। जिसका आयोजन भारत में साल 2025 में आयोजित होने वाला है।


रोहित शर्मा और विराट कोहली के एशिया कप 2025 नहीं खेलने के पीछे का कारण है कि, साल 2025 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में विराट और रोहित इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। साल 2025 के दिसंबर में इस टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है, क्योंकि फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा। ऐसे में ये टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए बेहद महत्पूर्ण टूर्नामेंट होगा।

2025 में भारत में एशिया कप का आयोजन होगा तो इसमें सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा भी खेलते नजर नहीं आएंगे क्‍योंकि ये तीनों ही भारतीय स्‍टार खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हैं और एशिया कप 2025 अब टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाना है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story