×

पाकिस्तान और श्रीलंका में खिताबी भिड़ंत आज, जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Asia Cup Final: इस टूर्नामेंट में अपने प्लेइंग 11 में सबसे कम बदलाव श्रीलंका की ही टीम ने किए हैं। श्रीलंका अपने एक ही प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में नज़र आई है। अब फाइनल में भी श्रीलंका की टीम में बदलाव की आशंका बेहद कम नज़र आ रही है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 11 Sep 2022 4:30 AM GMT
Asia Cup Final PAK vs SL
X

Asia Cup Final PAK vs SL

Asia Cup Final PAK vs SL: एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताबी मुकाबले के लिए बिल्कुल तैयार है। इस मैच में भले ही आंकड़ों में श्रीलंका का पलड़ा भारी नजर आता हो, लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम भी जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रही है। सुपर 4 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को करारी मात दी। अब एक बार फिर दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होगी। श्रीलंका ने फाइनल (Asia Cup Final) का सफर सुपर चार (Super 4) में अफ़ग़ानिस्तान, भारत और पाकिस्तान को हराकर तय किया है। वहीं पाकिस्तान ने सुपर चार में अफ़ग़ानिस्तान और भारत को हराया है। जबकि उसे श्रीलंका से हार झेलनी पड़ी।

पाकिस्तान में होंगे ये दो बड़े बदलाव:

एशिया कप के फाइनल (Asia Cup 2022) में पाकिस्तान टीम में दो बड़े बदलाव होने तय माने जा रहे हैं। पाक टीम में शादाब खान और नसीम शाह की फाइनल में वापसी होगी। जिन्हे सुपर 4 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मुकाबले में आराम दिया गया था। इन दोनों खिलाड़ी के आने से हसन अली और उस्मान कादिर को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। शादाब खान और नसीम शाह ने एशिया कप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाने में अपना बड़ा योगदान दिया है। टीम के कप्तान बाबर आज़म को इन दोनों युवा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

श्रीलंका में बदलाव की उम्मीद बेहद कम:

बता दें इस टूर्नामेंट में अपने प्लेइंग 11 में सबसे कम बदलाव श्रीलंका की ही टीम ने किए हैं। श्रीलंका अपने एक ही प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में नज़र आई है। अब फाइनल में भी श्रीलंका की टीम में बदलाव की आशंका बेहद कम नज़र आ रही है। भारत के खिलाफ जो श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन थी, आज फिर उसी के साथ कप्तान दासुन शनाका मैदान पर उतर सकते हैं। श्रीलंका ने एशिया कप में सिर्फ अपना शुरूआती मैच ही गंवाया था, उसके बाद लगातार टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर रही है। अब आज फाइनल में भी श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ बड़ा धमाल कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है:

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन।

श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस , चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story