×

Asia Cup Hockey 2022: जापान को 1-0 से मात दे भारत ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल

Asia Cup Hockey 2022: एशिया कप टूर्नामेंट में बुधवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में भारत ने जापान को 1-0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट का ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया।

Krishna Chaudhary
Published on: 1 Jun 2022 12:46 PM GMT
Asia Cup Hockey 2022
X

Asia Cup Hockey 2022: जापान को मात दे भारत ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल। (Social Media)

Asia Cup Hockey 2022: इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में आयोजित एशिया कप टूर्नामेंट (Asia Cup Hockey 2022) में भारत की पुरूष हॉकी टीम (India mens hockey team) ने शानदार प्रदर्शन किया है। बुधवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में भारत ने जापान को 1-0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट का ब्रॉन्ज मेडल (bronze medal) हासिल कर लिया। इसी के साथ एशिया कप में भारत का अभियान भी समाप्त हो गया। दरअसल सुपर-4 के अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण कोरिया के साथ मैच 4-4 की बराबरी पर खेलने के कारण इंडियन टीम फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी।

फाइनल में खेलने के लिए भारत का वो मैच जीतना अत्यंत जरूरी थी। अब फाइनल मुकाबला दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। इससे पहले सुपर 4 के मुकाबले में भी भारत ने जापान को 2-1 से हराया था। वहीं मलेशिया से 3-3 से ड्रॉ खेला था।

राजकुमार पाल का इकलौता गोल

भारतीय टीम ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाकर रखी थी। राजकुमार पाल ने पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम के लिए गोल दाग दिया था। इसके बाद जापान की टीम लगातार गोल करने का प्रयास करती रही, मगर वो गोल नहीं कर पाई। हाफ टाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 1-0 था, जिस बढ़त को उसने अंत तक बरकरार रखा। बता दें कि टूर्नामेंट में भारत का यह दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है।

डिफेंडिंग चैंपियन थी इंडिया

भारतीय टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन थी लेकिन इसबार उसे ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम 2017 में खेले गए एशिया कप में विनर रही थी। तब उसने खिताबी मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से पटखनी दी थी। भारत तीन बार 2003,2007 और 2017 में एशिया कप जीत चुका है। जबकि पांच बार उपविजेता रह चुका है। भारत ने 1982,1985,1989,1994 और 2013 के एशिया कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। बता दें कि 2022 के हॉकी एशिया कप में भारत की अगुवाई बीरेंद्र लाकड़ा ने की थी। टीम के नियमित कप्तान मनप्रीत सिंह को इस टूर्नामेंट के लिए आराम दिया गया था।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story