×

Asia Cup Hockey 2022: भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मैच आज, एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने उतरेगी टीम

Asia Cup Hockey 2022 India: मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम सुपर चार के आखिरी राउंड लीग मैच में दक्षिण कोरिया को हरा कर एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

Prashant Dixit
Published on: 31 May 2022 4:52 AM GMT
Asia Cup Hockey 2022 India
X

Asia Cup Hockey 2022 India (image credit social media)

Asia Cup Hockey 2022 India: मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम सुपर चार के आखिरी राउंड लीग मैच में दक्षिण कोरिया को हरा कर एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। टॉप चार अंक तालिका में कोरिया प्लस दो के गोल अंतर के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत प्लस एक गोल अंतर के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। यह मैच आज शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। इस से पहले भारत ने रविवार को मलेशिया के विरूद्ध मैच भारत का 3-3 से ड्रॉ रहा था।

भारत ने शनिवार को खेलें मैच में जापान को 2-1 से हराया था। टॉप चार अंक तालिका में कोरिया प्लस दो के गोल अंतर के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत प्लस एक के गोल के साथ दूसरे स्थान पर है। दो मैच हारने के बाद जापान दौड़ से बाहर हो चुकी है। जब कि मलेशिया अगर जापान को न्यूनतम दो गोल से हरा देता है, तो उसके पास मौका है, जब भारत और दक्षिण कोरिया का मैच ड्रॉ रहे।

भारतीय टीम का इरादा कोरिया को हराकर मैच जीतने की होगी पर चुनौती मज़बूत है। टॉप चार में कोरिया ने मलेशिया को 2 -2 से ड्रॉ पर रोका था जबकि जापान को 3 -1 से हराया है। भारत ने भी पहले दो मैचों के बाद अपने खेल में सुधार किया, और मेजबान इंडोनेशिया को 15 गोल के भारी अंतर से हराने के असंभव लक्ष्य को हासिल करके टॉप चार में जगह बनाई है। इसके बाद जापान को 2-1 से हराया है।

मलेशिया के विरूद्ध रविवार को भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करके 3 -2 से बढ़त बनाई, लेकिन रहीम ने आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर मलेशिया के लिए बराबरी का गोल कर दिया। भारतीय फॉरवर्ड में उत्तम सिंह, एस वी सुनील व पवन राजभर ने प्रभावी प्रदर्शन किया। आज के मैच में भी टीम को इन खिलाडियों से अच्छे प्रर्दशन की उम्मीद होगी।

देश की टीम के खिलाडिय़ों ने कई मौके बनाए, पर स्ट्राइकर उन्हें गोल में बदल नहीं सके। टीम के मुख्य कोच सरदार सिंह इस में सुधार करना चाहेंगे, बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में रक्षापंक्ति से बेहतर प्रदर्शन की भी उम्मीद है, जिसने मलेशिया के खिलाफ कई पेनल्टी कॉर्नर गंवाए, टॉप चार के दूसरे मैच में जापान का सामना मलेशिया से होगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story