×

पाकिस्तानी फैंस को जिसका डर था वहीं हुआ, शाहीन अफरीदी चोट के कारण एशिया कप से बाहर

Asia Cup Shaheen Afridi: बता दें पिछले काफी दिनों से पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी चोट के कारण बेहद परेशान नज़र आ रहे थे। उनके एशिया कप से बाहर होने की खबर से पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को अब बड़ा झटका लगा है। क्योंकि वो इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ों में शुमार है। शाहीन अफरीदी से फैंस को एशिया कप में काफी उम्मीद थी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 20 Aug 2022 11:17 AM GMT
Asia Cup Shaheen Afridi
X

Asia Cup Shaheen Afridi: पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहद दुखद खबर है। एशिया कप 2022 से पहले पाकिस्तान को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे खतरनाक तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में उनको टीम में जगह मिली थी, लेकिन पहले दोनों वनडे में उनको चोट के कारण अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। लेकिन शनिवार को पाक बोर्ड ने उनको चोट के कारण एशिया कप की टीम से बाहर कर दिया है।

घुटने की चोट से थे परेशान:

बता दें पिछले काफी दिनों से पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी चोट के कारण बेहद परेशान नज़र आ रहे थे। उनके एशिया कप से बाहर होने की खबर से पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को अब बड़ा झटका लगा है। क्योंकि वो इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ों में शुमार है। शाहीन अफरीदी से फैंस को एशिया कप में काफी उम्मीद थी। भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर पाक टीम को अब शाहीन अफरीदी की जगह नया विकल्प खोजना होगा। अफरीदी की जगह एशिया कप के लिए टीम में हसन अली को शामिल किया जा सकता है। हसन अली भी पाकिस्तान के लिए काफी मैच खेल चुके हैं। उन्हें भारत के खिलाफ खेलने का अनुभव भी है।

अगले 4-6 सप्ताह क्रिकेट से रहेंगे दूर:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीन अफरीदी चोट के कारण एशिया कप के साथ इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं। वो घुटने के चोट के चलते करीब 4-6 सप्ताह क्रिकेट से दूर रहेंगे। माना जा रहा है कि अफरीदी अब विश्वकप में ही टीम में वापसी कर पाएंगे। दाएं घुटने के लिगामेंट में चोट के बाद मेडिकल टीम ने आफरीदी को 4-6 सप्ताह के आराम की सलाह दी है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान फील्डिंग के समय दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। गौरतलब है कि एशिया कप 2022 का आयोजन UAE में किया जाएगा। एशिया कप 2022 का आयोजन पहले श्रीलंका में निर्धारित था, लेकिन श्रीलंका के हालात खराब होने की वजह से UAE में इसका आयोजन किया जाएगा। जबकि इसकी मेजबानी अभी भी श्रीलंका के पास ही रहेगी।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहनवाज दहानी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story