×

Asian Games 2023: भारत ने कंबोडिया को 3-0 से हराकर वॉलीबॉल अभियान में की धमाकेदार शुरुआत

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एशियाई खेलों में अब तक कुल तीन वॉलीबॉल पदक जीते हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1962 में आया, जब वे उपविजेता रहे।

Yachana Jaiswal
Published on: 19 Sep 2023 5:58 PM GMT (Updated on: 19 Sep 2023 6:05 PM GMT)
Asian Games 2023: भारत ने कंबोडिया को 3-0 से हराकर वॉलीबॉल अभियान में की धमाकेदार शुरुआत
X

Asian Games 2023: भारत ने मंगलवार को एशियाई खेलों की मेंस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुरुआती मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंबोडिया को 3-0 से हरा दिया। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम(Indian men's volleyball team) ने मंगलवार को हांग्जो में सीएक्ससी जिम्नेजियम में पूल सी (Pool C at CXC Gymnasium) में कंबोडिया पर 3-0 से जीत के साथ एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत की। मिली जानकारी के मुताबिक, भारत ने यह मैच 3-0 पहले 25-14 दूसरे में 25-13 और तीसरे में 25-19 से जीत लिया है। जिसके बाद भारत का मुकाबला बुधवार को दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी दक्षिण कोरिया(South Korea) से होगा।

कंबोडियन टीम अच्छा करते हुए भी रह गई पीछे

कंबोडियन टीम दूसरे सेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी और 9-13 से आगे चल रही थी। लेकिन भारतीय टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए 25-13 से जीत हासिल की। एशियन गेम में पहली जीत दर्ज करने के लिए भारत को बस एक और सेट जितने की जरूरत थी। जो कि भारतीय टीम ने 25-19 से जीत लिया। भारत ने पूल सी मैच में निचली रैंकिंग वाले कंबोडिया को 25-14, 25-13 और 25-19 से बहुत ही आसानी से हरा दिया। लेकिन बुधवार को भारत की कड़ी परीक्षा होगी। जब भारतीय टीम का मुकाबला पूल सी की दूसरी टीम दुनिया की 27वें नंबर की टीम दक्षिण कोरिया से है। हांग्जो खेलों में मेंस वॉलीबॉल में कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं। जापान, चीन और दक्षिण कोरिया को प्रतियोगिता में तीन प्रमुख पॉवरफुल टीम माना जाता है।

जापान एशियन गेम्स में वॉलीबॉल का मास्टर

जबकि जापान ने एशियाई खेलों(Asian Games) में मेंस वॉलीबॉल में 16 स्वर्ण(Golden )के साथ 27 पोडियम फिनिश हासिल कर चुका है। चीन 11 स्वर्ण पदक(gold medal) के साथ दूसरे स्थान पर है, और कोरिया पांच स्वर्ण पदक(Gold Medal) के साथ तीसरे स्थान पर है। एशियन गेम्स 2023 में 19 सितंबर को हुए, वॉलीबॉल में भारत ने कंबोडिया पर 3-0 से जीत दर्ज की। मेंस वॉलीबॉल गेम को पहली बार 1958 में टोक्यो एशियाई खेलों(Tokyo Asian Games) में पेश किया गया था। जहां भारत ने तीसरा स्थान (Third Rank)हासिल किया था।

38 साल पहले भारत के नाम आया था आखिरी मेडल

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम(Indian men's volleyball team) ने अब तक कुल तीन वॉलीबॉल पदक जीते हैं। भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1962 में रहा जब वह उपविजेता(Silver Medal) जीत कर आया था। भारत के अन्य दो पदक कांस्य(Bronze )थे, जो 1958 और 1986 में भारतीय टीम द्वारा जीते गए थे, जिनमें से आखिरी मेडल भारतीय टीम ने 37 साल पहले जीता था।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं

भारतीय वॉलीबॉल टीम द्वारा कंबोडिया को हराने के बाद भारत के केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी टीम को शुभकामनाएं दी है। भारत के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करते हुए, उन्होंने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया है। खासकर राहुल केपी की तारीफ करते हुए, एक्स पर पोस्ट शेयर किया है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story