×

AUS Open 2022 Final: नडाल ने जीता 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब, रोमांचक मैच में मेदवेदेव को हराया

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच के शुरुआती दो सेट डेनिल मेदवेदेव के नाम रहा। मेदवेदेव ने शुरुआत सेट 6-2 और 7-6 से नडाल को हराया।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 30 Jan 2022 5:35 PM GMT
Aus open final 2022
X

राफेल नडाल की तस्वीर (फोटो:सोशल मी़डिया)

AUS Open 2022 Final: स्पेन के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने साल 2022 में पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही राफेल नडाल दुनिया में सबसे अधिक ग्रैंज स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 (Australian Open 2022) के फाइनल मैच में राफेल नडाल ने रुस के डैनिल मेदवेदेव (daniil medvedev) को रोमांचक मैच में 2-6,6-7,6-4,6-4,7-5 से मात दी। नडाल और डैनिस के बीच यह मुकाबला 5 घंटे 4 मिनट चला।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच के शुरुआती दो सेट डेनिल मेदवेदेव के नाम रहा। मेदवेदेव ने शुरुआत सेट 6-2 और 7-6 से नडाल को हराया। लेकिन इसके बाद राफेल नडाल ने मैच में वापसी करते हुए अगले दो सेट 6-4,6-4 से जीतकर मैच बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। जिसके बाद पांचवा और आखिरी सत्र दोनों खिलाड़ी के लिए अहम और रोमांचक हो गया।

आखिरी सेट में नडाल ने डैनिल को 7-5 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया।

नडाल सबसे अधिक बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बने

राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ अपने नाम इतिहास दर्ज कर लिया। नडाल दुनिया में 21 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले टेनिस प्लेयर बन गए। इस मामले में सार्बिया के बेहतरीन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्विटरजरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि रोजर फेडरर और नोवाक जोकिविच ने ने 20 -20 बार ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकिविच वैक्सीन पासपोर्ट और रोजर फेडरर फिटनेस की वजह से ग्रैंड स्लैम मे नहीं हिस्सा ले पाए हैं।

नडाल ने 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल खेला

राफेल नडाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है। नडाल ने आखिरी बार साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। जबकि राफेल नडाल 6 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल खेल चुके हैं। लेकिन 6 फाइनल मैच में 2 फाइनल में ही नडाल को जीत मिली है। और 4 बार रनअप रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के उपविजेता रहे डैनिल मेदवेदेव ने दूसरा फाइनल खेला। लेकिन मेगवेदेव को दोनों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। डैनिल मेदवेदेव के पास ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में पहला ग्रैंड स्लैम जीत का मौका था। लेकिन वह इस बार भी नडाल से रोमांचक मैच में बार गए। मेदवेदेव ने अभी तक सिर्फ एक ग्रैंड स्लैम जीता है। उन्होंने यह ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में जीता है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story