×

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, लंबे समय तक मैक्सवेल रहेंगे क्रिकेट से दूर

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बड़ा झटका है। जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल पूरे तीन महीने के लिए क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। बिग बैश लीग भी नहीं खेल पाएंगे।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 13 Nov 2022 3:03 PM GMT (Updated on: 14 Nov 2022 6:41 AM GMT)
Glenn Maxwell broke leg
X

Glenn Maxwell (Image: Social Media)

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बड़ा झटका है। दरअसल मैक्सवेल के पैर में फ्रैक्चर के बाद डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल पूरे तीन महीने के लिए क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। इस बात की जानकारी ऑस्ट्रेलिया के चीफ सलेक्टर जॉर्ज बेली ने दी है।

34 वर्षीय ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के साथ यह हादसा उनके दोस्त के बर्थडे पार्टी में हुई। जब ग्लेन मेलबर्न में अपने एक खास दोस्त के 50वें बर्थडे पर पार्टी में शामिल हुए थें। पार्टी में मैक्सवेल अपने दोस्त के साथ उनके घर के पीछे बने आंगन में दौड़ते हुए फिसल गए और घटना के बाद उनका पैर पूरी तरह से जकड़ गया। इस दौरान मैक्सवेल का पैर दूसरे व्यक्ति के पैर के नीचे आ गया। जिसके बाद ग्लेन के पैर में फ्रैक्चर हो गया। मैक्सवेल के बाएं पैर में फ्रैक्चर के बाद ग्लेन को अब एक लंबे रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा, जिसमें उन्हें तीन महीने लग जाएंगे।

Glenn Maxwell

वहीं ऑस्ट्रेलिया के चीफ सलेक्टर जॉर्ज बेली ने बताया कि "ग्लेन अभी अच्छा महसूस कर रहे हैं। यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी और हमें लगता है कि ग्लेन दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह पिछले कुछ मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।" बता दें अगले हफ्ते से इंग्लैंड (Australia vs England One Day Series) के खिलाफ शुरू होने वाला वनडे सीरीज में ग्लेन शामिल नहीं हो सकेंगे। बेली ने आगे कहा कि ग्लेन मैक्सवेल सफेद गेंद क्रिकेट में हमारे महत्वपूर्ण सदस्य हैं और हम उनकी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन में पूरा सहयोग करेंगे।" फिलहाल मैक्सवेल की जगह सीन एबॉट को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। लेकिन अब इस घटना के बाद मैक्सवेल बिग बैश लीग (Big bash league) में भी नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा ग्लेन दिसंबर की शुरुआत में शेफील्ड शील्ड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए (South Africa vs Australia) के लिए भी नहीं खेल सकेंगे।

वहीं दूसरी मेलबर्न स्टार्स के जनरल मैनेजर ब्लेयर क्राउच ने कहा कि, "ग्लेन मैक्सवेल जाहिर तौर पर मेलबर्न स्टार्स का एक बड़ा हिस्सा हैं और हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। हालांकि वह सीजन की शुरुआत के दौरान क्लब का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने रहेंगे। मैक्सवेल पूरी तरह से फिट होने की कोशिश कर रहे हैं और हम उन्हें जल्द ही देखने की उम्मीद कर रहे हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story