×

#AUSvIND LIVE: अश्विन ने दिए ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके वो भी जोर के

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट आरोन फिंच के रूप में गिरा। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर फिंच का विकेट उड़ा दिया। दूसरे विकेट के लिए डेब्यूटेंट मार्कस हैरिस (26) और उस्मान ख्वाजा के बीच 45 रन की साझेदारी को स्पिनर आर अश्विन ने तोड़ा।

Rishi
Published on: 7 Dec 2018 3:44 AM GMT
#AUSvIND LIVE: अश्विन ने दिए ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके वो भी जोर के
X

एडिलेड : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंडिया की पहली पारी 250 रन पर सिमट गई और इसके बाद इंडिया ने भी ऑस्ट्रेलिया का दिन बिगाड़ दिया है।

ये भी देखें : AUSvIND LIVE: पुजारा के शतक से इंडिया ने बनाए 250 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए। जबकि उस्मान ख्वाजा (23) और पीटर हैंड्सकोंब (0) क्रीज पर डटे हैं।

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट आरोन फिंच के रूप में गिरा। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर फिंच का विकेट उड़ा दिया। दूसरे विकेट के लिए डेब्यूटेंट मार्कस हैरिस (26) और उस्मान ख्वाजा के बीच 45 रन की साझेदारी को स्पिनर आर अश्विन ने तोड़ा।

लंच के बाद अश्विन ने शॉन मार्श 2 को बोल्ड कर इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई। पहली ही गेंद पर सिमटी भारतीय पारी

भारतीय टीम पहली पारी में 250 रन पर ढेर हो गई। दूसरे दिन भारतीय टीम अपने पहले दिन के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ सकी। मोहम्मद शमी भारत की ओर से आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। उन्हें जोश हेजलवुड ने दिन का खेल शुरू होने के बाद पहली गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई।

ये भी देखें :SA vs Ind, 2nd Test : पुजारा ने जो किया, उसे कभी याद नहीं करना चाहेंगे

आपको बता दें, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके बाद मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, और नाथन लियोन ने दो-दो विकेट चटकाए।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, आर अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: टीम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story