×

टीम इंडिया के स्टार अक्षर पटेल का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी ये ख़ास बातें...

Happy Birthday Axar Patel: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए आज का दिन बड़ा खास है। आज ही के दिन यानी 20 जनवरी 1994 को अक्षर पटेल का जन्म हुआ। गुजरात के आंणद में जन्मे इस क्रिकेटर को 'बापू' के नाम से पहचान मिली।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 20 Jan 2023 7:49 AM GMT
Axar Patel Birthday
X

Axar Patel Birthday

Happy Birthday Axar Patel: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए आज का दिन बड़ा खास है। आज ही के दिन यानी 20 जनवरी 1994 को अक्षर पटेल का जन्म हुआ। गुजरात के आंणद में जन्मे इस क्रिकेटर को 'बापू' के नाम से पहचान मिली। अक्षर पटेल का निकनेम बापू है। टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी उन्हें प्यार से बापू ही कहते हैं। उन्हें यह नाम धोनी ने दिया था। इसके पीछे की कहानी भी बेहद रोचक हैं। चलिए हम आपको बताते हैं अक्षर पटेल के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी ये ख़ास बातें...

क्रिकेट के लिए छोड़ दी इंजीनयरिंग की पढ़ाई:

टीम इंडिया में पिछले एक-दो साल से अपने खेल की बदौलत टीम में जगह बनाने वाले अक्षर पटेल को बचपन से क्रिकेट का काफी लगाव था। क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए अक्षर ने इंजीनयरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। उन्होंने टीम इंडिया में शामिल होने के लिए खूब मेहनत की। अपनी लग्न और जूनून के चलते आज वो टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शुमार हैं। बल्ले और गेंद के साथ वो उनकी फील्डिंग भी बहुत लाजवाब हैं।

बापू नाम से बुलाते थे धोनी:

टीम इंडिया के लिए जब अक्षर पटेल को खेलने का मौका मिला तो विकेटकीपिंग का जिम्मा उस समय धोनी के पास था। उनको टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी बापू के नाम से ही बुलाते हैं। उनको यह निकनेम धोनी ने ही दिया। धोनी को विकेट के पीछे से उनके नाम लेने में दिक्कत होती थी तो उन्होंने अक्षर पटेल को बापू के नाम से बुलाना शुरू कर दिया। उसके बाद यह सिलसिला जारी रहा। अब उन्हें सभी खिलाड़ी इसी नाम से पुकारते हैं।

26 जनवरी को उनकी शादी!

इस समय भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं। इस सीरीज से अक्षर पटेल ने छुट्टी ली हैं। बताया जा रहा हैं कि वो 26 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मेहा पटेल गुजरात की रहने वाली हैं और वे पेशे से न्यूट्रीशियनिस्ट हैं। अक्षर पटेल और मेहा एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और कई सालों से डेट कर रहे हैं। अक्षर ने पिछले साल 20 जनवरी को अपने जन्मदिवस पर गर्लफ्रेंड मेहा के साथ सगाई की थी।

कैसा रहा है अक्षर पटेल का करियर:

टीम इंडिया में रविंद्र जडेजा की जगह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को कई बड़े मैचों में जीत दिलाई है। उन्होंने कभी अपने बल्ले से तो कभी गेंद से कमाल किया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 2014 में डेब्यू किया था। टीम इंडिया के अक्षर पटेल अब तक 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 टी-20 मैच खेल चुके हैं। वे इस समय अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story