×

T20 World Cup 2022: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को दिया 151 रन का लक्ष्य

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 में आज रविवार 30 अक्टूबर को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच सुबह 8:30 बजे से मैच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Prashant Dixit
Published on: 30 Oct 2022 3:51 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2022 7:33 AM GMT)
T20 World Cup 2022 Bangladesh vs Zimbabwe
X

T20 World Cup 2022 Bangladesh vs Zimbabwe (Social Media)

T20 World Cup 2022 BAN vs ZIM : टी20 विश्व कप 2022 में आज रविवार 30 अक्टूबर को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच सुबह 8:30 बजे से मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले की जीत हार से पाकिस्तान की इस विश्व कप में आगे की बहुत हद तक राह बहुत हद तक तय हो जाएगी। BAN vs ZIM का मैच ऑस्ट्रेलिया के गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर होगा। आज के मैच में जिम्बाब्वे एक और जीत दर्ज करके उलटफेर करने को बेताब होगी। जबकि बांग्लादेश की नजरें मैच को जीत दो अंक लेकर अंक तालिका में आगे आने पर होगी। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

बांग्लादेश की टीम पहली पारी में

आज के मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर की बल्लेबाज़ी के बाद टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 7.50 के रन रेट से 150 रन बनाकर बांग्लादेश के आगे 151 रन का लक्ष्य रखा है। BAN ke लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन नजमुल हुसैन शान्तो ने 55 गेंद में 71 रन बनाए जबकि अफिफ हुसैन ने 29रन की पारी खेली है। जबकि जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा ने 4 ओवर में 24 रन देकर के 2 विकेट लिए जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 ओवर में 13 रन देकर के 2 विकेट झटके है।

आज BAN और ZIM की प्लेइंग 11

आज जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 - वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रेजिस चकाबवा (विकेटकीपर), मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस और ब्लेसिंग मुजरबानी।

आज बांग्लादेश की प्लेइंग 11 - नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद और तस्कीन अहमद।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story